Bihar Election LIVE 2025: बिहार में आज जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, कौन होगा महागठबंधन का सीएम फेस, SIR पर अपडेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Election LIVE 2025: नमस्कार, बिहार की राजनीति में आपका स्वागत है। बिहार में विधानसभा चुनाव का माहौल है। चुनाव आयोग बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव कराने की तैयारी में है। हर दिन बिहार में नई राजनीतिक दिलचस्प उठापटक देखने को मिल रही है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग और सीएम फेस को लेकर 7 बैठकें हो चुकीं हैं लेकिन सभी दल मिलर किसी ठोस निर्णय नहीं पहुंच पा रहे हैं। 1 अगस्त को बिहार में चुनाव आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा।

आरजेडी के पूर्व नेता तेजप्रताप यादव जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय हैं, इससे उनके नई पार्टी बनाने पर कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा एनडीए गठबंधन में सार्वजनिक रूप को कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। ओपी राजभर ने भी बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए वो एनडीए के साथ की भी उम्मीद नहीं कर रहे हैं।
बिहार में बढ़ रहे अपराधों से नीतीश सरकार की मुश्किलें भी बढ़ रही है। विपक्ष को मौका मिलते ही उसे मुद्दे बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जनसुराज पार्टी के मुखिय प्रशांत किशोर भी बिहार में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
बिहार की राजनीति से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…

Bihar Chunav 2025 LIVE: बेगूसराय के बलिया में जेडीयू ने अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता मंच पर आपस में ही भिड़ गए। इससे मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जबकि मंच पर जेडीयू के पूर्व मंत्री नौशाद आलम और अल्पसंख्यक के प्रदेश मीडिया प्रभारी अकबर अली मौजूद थे।

वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद चुनाव आयोग 1 अगस्त 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। आयोग ने 1 सितंबर तक आपत्ति के लिए समय दिया है। इस दौरान राजनीति दल और मतदाता वोटर लिस्ट में सुधार के लिए दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। चुनाव आयोग 1 अगस्त को राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की फिजिकल और डिजिटल कॉपी दी जाएगी।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News