Lalluram
Join Whatsapp Group
Bihar News: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हो गई. इनमें 241 लोग विमान में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य थे. भीषण हादसे में ज्यादातर शव बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है. इस हादसे में बिहार की बेटी मनीषा थापा की भी मौत हो गई है.
जानकारी के मुताबिक मनीषा पहले इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ी थीं, लेकिन कुछ समय बाद एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में काम शुरू किया था. मनीषा के दो चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में हवलदार हैं और इनकी पोस्टिंग बटालियन नंबर 1 में है.
मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थीं, लेकिन उनका जन्म पटना में हुआ था. उनके पिता राजू थापा वर्तमान में बिहार पुलिस में बेगूसराय में पोस्टेड हैं, जबकि मां लक्ष्मी थापा गृहिणी हैं. उनका छोटा भाई अमित थापा अभी पढ़ाई कर रहा है. मनीषा का पूरा परिवार पटना के जगदेव पथ स्थित श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m