कृपया धैर्य रखें।
Bhagalpur News भागलपुर के सबसे बड़े अस्पताल जेएलएनएमसीएच में इलाज के लिए कतार में खड़ी महिला से ठगों ने सोना देने का झांसा देकर कान की बाली उतरवा ली। नवगछिया के भवानीपुर की रहने वाली महिला ने ठगी की सूचना पुलिस को दी। लेकिन थाना ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur News जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के ओपीडी में एक महिला ठगों का शिकार बन गई। जब तक महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक ठग फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद नवगछिया भवानीपुर की रहने वाली महिला ठगों की तलाश में थाने और अस्पताल के चक्कर काट रही है।
महिला ने बताया कि वह अपने बेटे जीतन कुमार के साथ इलाज के लिए अस्पताल आई थी। बेटे ने ओपीडी के पंजीयन काउंटर के पास कतार में खड़ा किया था। इसी दौरान दो लोग उसके पास आए और कहा कि उनके पास सोना है, लेकिन कुछ जरूरी काम के चलते वे अस्पताल के बाहर नहीं जा सकते।
उन्होंने महिला को विश्वास दिलाया कि वे उसे सोना दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें उसकी कान की बाली चाहिए। महिला ने उनकी बातों में आकर अपनी कान की बाली दे दी, यह सोचकर कि वे दस मिनट में वापस आकर उसे लौटा देंगे।
काफी समय बीत जाने के बाद भी ठग वापस नहीं आए। महिला ने उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन वे अस्पताल के आसपास कहीं नहीं मिले। महिला ने इस घटना की सूचना थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
अस्पताल के गार्ड ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। एक सप्ताह पहले भी ओपीडी में एक महिला के साथ ठगी की गई थी। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड तैनात हैं, फिर भी ठगी की घटनाएं जारी हैं।
Manoj Tiwari MP: बाबा का बुलावा आया है… सांसद मनोज तिवारी कांवर लेकर 30 साल बाद पैदल निकले बाबाधाम
ना दोस्तों ने साथ दिया, ना परिवार वालों ने… तड़प-तड़पकर मर गया भागलपुर का छोटू कुरैशी
Bhagalpur News: भागलपुर में महंगी दवाओं पर मिलेगी छूट, मरीजों को बड़ी राहत
मम्मी कहती हैं, स्कूल मंदिर होता है, मगर यहां तो प्लास्टर और छत गिरती है… आप भी जानिए कितने सुरक्षित हैं Bihar Govt School