Bihar News : हिंदी फिल्म 'सरकारी मीडियम' की पूरी हुई शूटिंग, फिल्म में दिखेंगे बिहार के कलाकार और लोकेशन – News4Nation

LATEST NEWS
Muzaffarpur suicide: ब्रह्मपुरा में MBA छात्र की संदिग्ध मौत! कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Munger Crime: मुंगेर में भ्रष्टाचार पर गाज! दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में हड़कंप
Ara Makeup: आरा में न्यू ट्रेंड्स मेकअप एंड सैलून का फ्री कैंप सफल, 10 दिनों में दर्जनों छात्राएं
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने हथियार लहराए,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,जांच में
Viral Video : महिलाओं के अंडर गारमेंट्स छूने का वीडियो वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई, 5
PATNA : हिंदी फिल्म 'सरकारी मीडियम' की शूटिंग बिहार में पूरी हो गई है। शुक्रवार को इसकी आखिरी शूटिंग मोतिहारी के स्थानीय महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी और चन्द्रहिया के आसपास के गांवों में हुई। पोस्ट प्रोडक्शन का काम अगले महीने शुरू होगा। इसी साल दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसकी शूटिंग 17 अप्रैल से 1 मई तक पूर्वी चम्पारण जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई है। फिल्म के अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने कहा कि फिल्म सरकारी मीडियम एक सामाजिक सरोकार वाली फिल्म है और ऐसी फिल्मों में काम करने से संतुष्टि मिलती हैं। उन्होंने कहा कि वह बिहार में फिल्म शूटिंग के बाद उत्साहित हैं और यहां अगले प्रोजेक्ट शूटिंग शुरू करने के लिए कई फिल्म निर्माताओं से संपर्क में हैं। कुमार कन्हैया सिंह और भरत पटेल फिल्म के निर्माता हैं। 
फिल्म निर्माताओं के लिए शूटिंग की अनुमति को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस लागू किया गया है, जिससे फिल्म शूटिंग के लिए अलग-अलग विभागों में आवेदन की जरूरत नहीं पड़ती है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं की सुविधा के लिए बिहार के स्थानीय कलाकारों और वेंडर का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। बिहार का कोई भी कलाकार या वेंडर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की साइट https://film.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
फिल्म के निर्देशक राज सागर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग तय समय पर पूरा हो गया और इस दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शूटिंग की अनुमति से लेकर शूटिंग पूरा होने तक स्थानीय जिला प्रशासन, कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं निगम का पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार में इतनी सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता है कि यहां हर तरह की फिल्मों की शूटिंग पूरी की जा सकती है। 
फिल्म में मुख्य भूमिका में कुमार कन्हैया सिंह, डॉक्टर तृष्या श्री,  प्रिंस गुप्ता, आयुष पाण्डेय, कमल घिमेरे, रविकांत, गौतम गुलाल, सुकन्या पंडित हैं। फिल्म के आर्ट डायरेक्टर सह लाइन प्रोडक्शन रामू राय,  एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर व क्रिएटिव डायरेक्टर अनिल कमल चौहान हैं तथा फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी नरेश चंद्र हैं। फिल्म के सह निर्देशक सुभाष कुमार और प्रोडक्शन हेड अंकित कुमार राजेश हैं।  फिल्म के निर्देशक राज सागर बिहार के मोतिहारी के निवासी हैं। पिछले एक दशक से ज्यादा समय से मुंबई के फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं। वह कई वीडियो एलबम और शॉर्ट फिल्म में बतौर निर्देशक काम कर चुके हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News