Bihar Top News Today 24 January: सीएम नीतीश कुमार आज वैशाली में रहने वाले हैं। समृद्धि यात्रा के पहले चरण के अंतिम दिन वैशाली में विकास कार्यों का जायजा लेंगे। सीएम की यात्रा को लेकर पूरी तैयारी की गयी है। पटना में पार्षद के बेटे ने एकतरफा प्यार में एक लड़की को सड़क पर जिंदा जला कर मार दिया। महागठबंधन में टूट के आसार दिखने लगे हैं। कांग्रेस की दिल्ली में बैठक में राजद से अलग होने की मांग जोर शोर से उठी। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के लिए बस नहीं पकड़ना पड़ेगा। एक नए ओवरब्रीज की सेवा आज से शुरू हो गई है। सारण में 17 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिहार की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों के अपडेट लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़ें।
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होगी। पिछले साल राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी गठन के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है। पटना के एक होटल में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही सभी प्रदेश ईकाईयों के प्रदेश अध्यक्ष , सांसद , विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भाग लेंगे। बैठक का उद्घाटन राजद चीफ लालू प्रसाद करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर आक्रामक और पुराने तेवर में नजर आए। शनिवार को पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नीतीश सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि अपराध पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा नेता यह प्रचार कर रहे हैं कि उनके बिहार आने से अपराध बढ़ गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होगी। पिछले साल राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय कमेटि का गठन किया था। कमेटि गठन के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह पहली बैठक है। पटना के एक होटल में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ हीं सभी प्रदेश ईकाईयों के प्रदेश अध्यक्ष , सांसद , विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भाग लेंगे। बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे।
बेतिया के परसौनी चौक से सरस्वती पूजा कर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार कार ने मुख्य मार्ग पर ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई।जबकि बाइक चालक व एक अन्य महिला बुरी तरह जख्मी हो गई।जिनका इलाज गोरखपुर अस्पताल में चल रहा है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया की शुक्रवार की शाम परसौनी हमीरा निवासी अंगद मिश्रा की मां गीता देवी, पत्नी सोनी देवी व उनका साला रवि तिवारी परसौनी चौक पर सरस्वती पूजा करने गए थे पूजा कर लौटने के क्रम में परसौनी लोरिया मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कार चालक ने बाइक में ठोकर मार दिया जिसमें बाइक पर सवार तीनों आदमी बुरी तरह जख्मी हो गए।परिजनों द्वारा जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां महिला गीता देवी की मौत हो गई वहीं दूसरी महिला सोनी देवी व रवि तिवारी की हालत नाजुक बनी हुई है।
मुजफ्फरपुर में दवा कारोबारी जितेंद्र कुमार पांडे (47) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह संजय सिनेमा रोड स्थित गली नंबर पांच की है। मृतक के छोटे भाई की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर फंदे से लटका हुआ उनका शव बरामद किया है। इस दौरान एफएसएल को भी बुलाया गया। कमरे की गहन जांच और आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। हालांकि घटना के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है।
अररिया के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भूना गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। सभी जख्मी जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भूना गांव निवासी सद्दाम, असगर, जलाल, आफताब, कारी, राशिद और अंजार बताया जा रहा है।
पटना एयरपोर्ट पर सभी 5 एयरोब्रिज तैयार हो गए हैं। इनमें से दो पहले से चालू हैं और तीसरा एयरोब्रिज शनिवरा से चालू कर दिया जाएगा। एयरोब्रिज होने से यात्रियों को फ्लाइट में चढ़ने के लिए बस में नहीं बैठना पड़ता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार कांग्रेस के ज्यादा विधायक और नेता आरजेडी के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की दिल्ली में हुई बैठक में अधिकतर विधायकों ने आरजेडी से अलग राह पकड़ने की वकालत की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में पागल पार्षद के सनकी बेटे आदित्य कुमार ने 17 साल की एक लड़की को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छपरा के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बहियारा चंवर में शुक्रवार की रात गैरेज में काम करने वाले एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी । प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है । हालांकि पुलिस स्पष्ट कारणों की जांच में जुटी है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए छपरा लाया गया है।।
टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play