Biharsharif News: इंडियन गैराज का ग्रैंड लॉन्च, 6 एवं 7 नवंबर तक बुलेट जितने का मौका : आकाश चौधरी – Hindustan

Biharsharif News:
इंडियन गैराज का ग्रैंड लॉन्च, 6 एवं 7 नवंबर तक बुलेट जितने का मौका : आकाश चौधरी फोटो : इंडियन गैराज : (फोटो रैप पर ) बिहारशरीफ के नाला रोड स्थित गायत्री मंदिर के बगल में इंडियन गैराज का नए शोरूम मे दीप प्रज्वलन करते निदेशक आकाश चौधरी एवं पूजा कुमारी व अन्य। बिहारशरीफ। शहर के नाला रोड स्थित गायत्री मंदिर के बगल में इंडियन गैराज के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ 5, 6 एवं 7 नवंबर तक किया जा रहा है। ग्रैंड लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं। शोरूम में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। निदेशक आकाश चौधरी ने बताया कि ग्रैंड लॉन्च के मौके पर ग्राहकों को एक पर दो फ्री का विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा विंटर कलेक्शन के सभी आइटम पर 60 प्रतिशत तक और रेगुलर कलेक्शन पर सीधे 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 6 एवं 7 नवंबर तक ग्राहकों को खरीदारी कर रॉयल एनफील्ड की बाइक जीतने का मौका है। उन्होंने बताया कि इंडियन गैराज में युवाओं के लिए फैशनेबल और लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़ों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। रिटेल हेड ज्योति सिंह एवं ऑपरेशन मैनेजर प्रसनजीत पाठक ने कहा कि ग्राहकों को ब्रांडेड फैशन के साथ बेहतर खरीदारी का अनुभव देना प्रतिष्ठान का उद्देश्य है। ग्रैंड लॉन्च के अवसर पर ग्राहकों के लिए खरीदारी का यह खास मौका है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News