Biharsharif News: बिना खरीदारी किये ग्राहकों को लौटना पड़ा वापस फोटो : नूरसराय02-नूरसराय के बिचली बाजार में जलजमाव के कारण बंद दुकानें। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के मेन रोड से बिचली बाजार में सोमवार को जलजमाव के कारण दर्जनों दुकानें बंद रही। ग्राहकों को बिना सामान खरीदे ही वापस लौटना पड़ा। बाजार में अभी करीब डेढ़ फीट तक पानी जमा है। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यवसायियों को लाखों का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि तीन महीने से पानी जमा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे दुकानदार आक्रोशित हैं। बिचली बाजार स्थित महावीर मंदिर में भी गंदे नाले का पानी घुसा हुआ है। करीब दो दर्जन दुकानों में पानी घुस गया है। दुकानदार महेंद्र लाल, रवि कुमार, सेठ जी, कमलेश कुमार, जीतू कुमार, आंसू कुमार आदि ने बताया कि दुकान खोलने से कोई फायदा नहीं है। डेढ़-दो माह से बोहनी तक नहीं हो रही है। जलजमाव को लेकर ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच रहे हैं। बीडीओ व सीओ से कई बार समस्या के बारे में बताया गया पर आज तक कोई निराकरण नहीं हो पाया है। जल जमाव से दो पहिया, तीन पहिया वाहन गुजरने से गंदे पानी का छींटा भी दुकान के सामानों पर पड़ जाता है और समान खराब हो जाता है। कई बार दुकानदारों के द्वारा अपने स्तर से मोटर लगाकर पानी को निकाला गया। पानी निकास के छोटे से बड़े सभी नाले भरे पड़े हैं।
मुखिया रामकृष्ण कुमार ने बताया कि बिचली बाजार की सड़क की पीसीसी ढलाई की गयी है। साथ में नाला भी बनाया गया है। मेन रोड के किनारे बने दोनों साइड का नाला पूर्व में अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर से ध्वस्त हो गया है। नाला जहां-तहां बंद हो गया है। इससे जलजमाव की समस्या विकराल हो गया है। सभी दुकानदारों ने रविवार को बैठक की। बैठक में सोमवार को सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। जदयू के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों दुकानदारों ने इस समस्या के निजात के लिए डीएम से मिलकर आवेंदन भी दिया। डीएम ने इस समस्या से निजात के लिए सभी दुकानदारों के साथ जल्द ही बैठक करने की बात कही। फिलहाल बीडीओ व सीओ को स्थल निरीक्षण कर समस्या से निजात दिलाने का निर्देश भी दिया है.
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play