Biharsharif News: बरबीघा: राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे सुगम यातायात के लिए चला अतिक्रमण हटाओ अभियान एसडीओ ने कहा, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई शेखपुरा, निज संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की देखरेख में शनिवार को बरबीघा नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इस दौरान सड़क और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन ने बलपूर्वक हटा दिया। अभियान में कार्यपालक दंडाधिकारी चंदन कुमार, बरबीघा के अंचलाधिकारी गौरव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में दोबारा कब्जा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होती है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दुकानदारों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित और सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण रही। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play