Biharsharif News: वेंकैया नायडू ने किया ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ के कवर पेज का विमोचन – Hindustan

Biharsharif News:
वेंकैया नायडू ने किया ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ के कवर पेज का विमोचन अमित शाह के व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक का विश्व हिंदी सम्मेलन में अनावरण विज्ञान भवन में 21 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुस्तक का हुआ विमोचन सरदार पटेल की जयंती पर बरबीघा के विवेकानंद शांडिल्य की पुस्तक का कवर जारी विश्व हिंदी सम्मेलन में हिंदी साहित्य और भारतीय विचारधारा पर चर्चा फोटो : बरबीघा बुक : नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 31 अक्तूबर को विश्व हिंदी सम्मेलन के दौरान ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ पुस्तक के कवर पेज का विमोचन करते पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू व अन्य अतिथि। बरबीघा, कार्यालय संवाददाता। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 31 अक्तूबर को विश्व हिंदी परिषद की ओर से आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में लेखक विवेकानंद शांडिल्य की पुस्तक ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ के कवर पेज का विमोचन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित इस पुस्तक का कवर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत कई गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी में जारी किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल ठाकुर, विश्व हिंदी परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यार्लगड्डा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार, परिषद के उपाध्यक्ष दीपक ठाकुर और जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त शांतमनु सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। सम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और हिंदी प्रेमियों ने भाग लिया। -विश्व हिंदी सम्मेलन में विवेकानंद शांडिल्य की पुस्तक ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ के कवर पेज का भव्य विमोचन -पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित कई गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति में हुआ विमोचन, 21 देशों के प्रतिनिधि बने साक्षी नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व हिंदी परिषद द्वारा आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में लेखक विवेकानंद शांडिल्य की पुस्तक ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ के कवर पेज का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित है। भारत के पूर्व गृह मंत्री एवं देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पुस्तक के कवर पेज का विमोचन भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रमुख श्री अनिल ठाकुर, विश्व हिंदी परिषद के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी प्रसाद यार्लगड्डा, परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बिपिन कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी चौबे, श्री दीपक ठाकुर, उपाध्यक्ष, विश्व हिंदी परिषद तथा जम्मू-कश्मीर के चुनाव आयुक्त श्री शांतमनु सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में 21 देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारत के विभिन्न राज्यों से आए हिंदी प्रेमियों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस सम्मेलन ने हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और भारतीय विचारधारा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। लेखक विवेकानंद शांडिल्य की पुस्तक ‘21वीं सदी के लौहपुरुष’ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के व्यक्तित्व और उनके सार्वजनिक जीवन पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण साहित्यिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। पुस्तक का शीर्षक देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की लौहपुरुष की उपाधि से प्रेरित होकर वर्तमान सदी के राजनीतिक नेतृत्व के संदर्भ में एक विचार प्रस्तुत करता है। हमें पूर्ण आशा कि आप अपने प्रतिष्ठित संस्थान में इसे जगह देंगे सादर विवेकानंद शांडिल्य सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार 8860815824
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News