Biharsharif News:
व्यवसायी के घर से 36 लाख रुपये चोरी सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की घटना कोई नहीं था घर में, कमरों का ताला तोड़कर चुराये नकद रुपये सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों की पहचान का प्रयास फोटो : बिहारशरीफ चोरी-सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार को जांच के दौरान पीड़ित व्यवसायी अरविंद कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में गुरुवार की रात चोरों ने जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी, परविंदर इंटरप्राइजेज के संचालक अरविंद कुमार सिन्हा के घर से 36 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। चोरों ने घर के अंदर बने कमरों व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चुरा लिये। शुक्रवार को उनके कर्मी, आवास पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर व्यवसायी भी घटनास्थल पर पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है। मेन गेट व कमरों के तोड़ा ताला : व्यवसायी ने बताया कि कौशल्या निवास में चोरों ने मेन गेट के साथ घर के अंदर सभी कमरों का ताला तोड़ दिया। उपरी मंजिल पर बने कमरों का ताला भी तोड़ा गया। अलमारी में कर्मियों को देने के लिए रुपये रखे थे। चोरों ने 35 लाख 60 हजार रुपये नकद, बैट्री, इन्वर्टर व अन्य सामान चोरी कर ली। कई कागजात भी अपने साथ ले गये। शुक्रवार की सुबह कुछ मजदूर उनके आवास पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। मुख्य मार्ग के किनारे हुई घटना : घटना मुख्य मार्ग के किनारे हुई है। पास में ही बड़ी पहाड़ी मोड़ के पास पंडाल निर्माण का काम चल रहा है। घटनास्थल से 100 मीटर के अंदर जिले के आलाधिकारियों के आवास व अस्पताल है। घर के आसपास घनी आबादी है। इसके बाद भी चोरों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। स्थानीय लोग पुलिस पर गश्ती में लापरवाही करने का आरोप लगा रहे हैं। चोरों को कमरों के ताले तोड़ने व चोरी करने में कई घंटे लगे होंगे। हैरानी की बात है कि आसपास के लोगों को भी घटना की भनक नहीं लगी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गयी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play