Bijnor News: मूलचंद अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाद-विवाद प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता तथा हिंदी, इंग्लिश निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । वाद-विवाद प्रतियोगिता में आनलाइन लर्निंग व ट्रडिशनल लर्निंग में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चो ने प्रतिभाग किया।इंग्लिश में टैगोर हाउस से प्रथम स्थान पर मानवी, सुभाष हाउस से अजरा, दूसरे स्थान पर अशोक हाउस से भूमिका, टैगोर हाउस से अलिना, हिंदी में प्रथम स्थान पर टैगोर हाउस से हमजा, दानिया, दूसरे स्थान पर अशोका हाउस से जोया, विवेकानन्द हाउस से हरितिक ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। हिंदी और इंग्लिश निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नवी और दसवी के बच्चो ने “2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एआई की भूमिका” विषय पर निबंध लिखे ।
कक्षा 9 से मलिहा, आफिया, वजिहा और कक्षा 10 से भूमिका,कार्तिक, हर्षप्रीत सिंह ने साफ, सुंदर और आकर्षक लेखन का प्रदर्शन किया। कला प्रतियोगिता में “भारत: 1947 से भारत: 2047” विषय पर कक्षा 11वी से अलफिना नाज, उजमा परवीन, अंश चौहान, अशना गुल और कक्षा 12 से ईरान नूर, महक मलिक, फायजा अहमद ने सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रबंधक अनिल चौहान एड, उप प्रधानाचार्या सुनिता सिंह एवं शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की तथा विजेताओं को बधाई देते हुए उनको सर्टिफिकेट भी दिए और उनके भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play