Bijnor News: हनीट्रैप: मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार – Hindustan

Bijnor News: थाना हल्दौर पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक व्यक्ति और उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी देकर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला सादात, झालू निवासी इमामुद्दीन ने 18 सितंबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि साजिश के तहत उसके बेटे इसरार और परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसके एवज में चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने वांछित चल रहे इकरार पुत्र मजहर अहमद निवासी मोहल्ला चांदशीरी, बुल्ला का चौक, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में कुछ अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार इकरार के खिलाफ कोतवाली शहर समेत अन्य थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रंगदारी और धमकी समेत अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News