Bokaro News: तालाब से शालू फूल लाने गए व्यक्ति की डूबने से मौत – Hindustan

Bokaro News: प्रखंड के ओरदाना पंचायत के केंदुवा डीह गांव निवासी स्व देवनाथ महतो के पुत्र लालचंद महतो(61 वर्ष) की आकस्मिक मौत पानी से भरे तालाब में डूबने से हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह में मृतक का शव बगल के तालाब से बरामद की। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की सूचना पाकर पहुंची पेटरवार पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर न केवल पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया, बल्कि पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव उसके परिजनों को सौप दिया।

परिजनों के अनुसार करम पर्व की रात्रि करीब 11:00 बजे मृतक लालचंद महतो शालू का फूल लाने के लिए बगल के तालाब में गया था। तालाब की मेढ़ पर अपना कपड़ा खोलकर तालाब के अंदर शालू का फूल तोड़ने लगा। इसी दौरान वह तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जब वह रातभर घर नही आया तो परिजन चिंतित हो गए और बुधवार को उसे खोजने के लिए बगल के तालाब में गए। तालाब में जाने के बाद देखा कि उसका कपड़ा तालाब के मेढ़ पर पड़ा था। बाद में परिजन उसका शव तालाब से बरामद की। परिजनों ने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष करम पर्व पर शालू का फूल उसी तालाब से लाया करता था।

लालचंद महतो के आकस्मिक मौत होने के बाद उसके परिवार के समक्ष मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था, जिसके भरोसे घर का चूल्हा आबाद होता था। उसके आकस्मिक मौत के बाद उसकी विधवा आशा देवी, पुत्रवधु और एक पोता के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है। मृतक को पांच पुत्री व एक पुत्र है। पुत्र राहुल कुमार महतो की मौत बीते वर्ष एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जबकि पांचों पुत्रियों की शादी हो चुकी है।

राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद व मद्द निषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के निर्देश पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाधर महतो, रामू महतो, दीपक महतो, रोहित महतो, अरविन्द महतो, मनोहर महतो, धनेश्वर महतो मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और सहयोग करने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News