—विज्ञापन—
Border 2 OTT Platform: सनी देओल की फिल्म Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया. लेकिन अब सनी पाजी OTT पर भी अपनी दहाड़ सुनाने आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि कब और किस प्लेटफॉर्म पर जल्द ही Border 2 नजर आने वाली है?
सनी देओल की फिल्म Border 2, 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई थी. यह 1997 की हिट फिल्म Border का सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे स्टार हैं. इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब तबाही मचाई.
बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता के बाद अब OTT पर बॉर्डर 2 आने वाली है. पैट्रियॉटिक वॉर ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है. आइए जानते हैं कि सनी पाजी के ये फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.
अब कुछ ही दिनों में Border 2 जल्द ही घर बैठे देखी जा सकेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म Netflix पर 20 मार्च 2026 से स्ट्रीमिंग शुरू करेगी. थिएटर रिलीज के महज दो महीने बाद OTT पर आ रही है. Netflix इंडिया के कैटलॉग में यह डेट कन्फर्म हो चुकी है. हालांकि, अभी ऑफिशियल पोस्टर नहीं आया है, लेकिन कई न्यूज सोर्स इसे रिपोर्ट कर रहे हैं.
जिन लोगों के पास Netflix का सब्सक्रिप्शन है, उनके लिए यह खुशखबरी है. अब फैन्स को घर पर ही बड़ा स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा. बड़े-बड़े वॉर सीन, इमोशनल मोमेंट्स और सनी पाजी की दमदार एक्टिंग अब मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर देख सकते हैं.
Border 2 को निर्देशक अनुराग सिंह ने बनाया है. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है. इसमें एक्शन, इमोशन और देशभक्ति भरपूर है. बॉक्स ऑफिस पर इसने दुनिया भर में 392 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. दर्शकों और क्रिटिक्स ने इसे बहुत पसंद किया. सनी पाजी का किरदार और गाने जैसे “घर कब आओगे” लोगों के दिल में बस गए.
Border 2 का अब तक का ग्रॉस कलेक्शन 484.81 करोड़ पहुंच गया है. वहीं भारत का नेट कलेक्शन 362.34 करोड़ का है. वहीं अगर ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो कुल 57.25 करोड़ रुपए फिल्म ने कमाए हैं. फिल्म का बजट 275 करोड़ के लगभग का था. इसीलिए फिल्म दुगनी कमाई की है.
Border 2 फिल्म ने सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक 50 दिन पूरे किए. इसके अलावा वर्तमान में 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है. फिल्म ने अपने बजट पर लगभग 31.76% का मुनाफा कमाया है. सनी पाजी का जलवा बॉक्स ऑफिस पर तो खूब चला और यही जलवा OTT पर दिखने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in