BPSC Protest News in Hindi: नहीं बढ़ेगी बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि, विवादों की बीच आया अध्यक्ष श – Times Now Navbharat

Theme
hindi news
education
Updated Dec 8, 2024, 20:53 IST
नहीं बढ़ेगी बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि
BPSC Protest News in Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 8 दिसंबर 2024 को दोहराया कि बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को निर्धारित तिथि पर ही होगी और ‘‘तारीख को आगे बढ़ाने का कोई सवाल ही नहीं है।’’ (BPSC Protest Update) बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘परीक्षा की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को ‘एक पाली, एक पेपर’ प्रारूप में आयोजित की जाएगी।’’
यह बयान ऐसे समय आया है, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर परीक्षा की तारीख बढ़ाने की मांग की। उनका दावा है कि सर्वर की समस्या के कारण लाखों छात्र फॉर्म नहीं भर पाए। हालांकि, आयोग ने मांग को मानने से इनकार करते हुए कहा कि परीक्षा समय पर ही होगी।
संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से ‘ग्रुप ए’ और ‘बी’ पदों के लिए भर्ती की जाएगी। राज्य के 925 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लगभग पांच लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इसे पहले ही 18 अक्टूबर (मूल तारीख) से बढ़ाकर 4 नवंबर कर दिया गया था। परीक्षा के लिए 4.83 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके हैं। यह उन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा, जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। केंद्रों पर लगभग 30,000 सीसीटीवी कैमरे और जैमर पहले ही लगाए जा चुके हैं।’’ अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर दूं कि बीपीएससी सर्वर में कोई तकनीकी समस्या नहीं थी। जब अंतिम तिथि 18 अक्टूबर से बढ़ाकर 4 नवंबर की गई थी, तो विस्तारित अवधि के दौरान करीब 1.40 लाख अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उनके लिए सर्वर संबंधी कोई समस्या नहीं थी।’’
उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई गई, तो इसे अप्रैल-मई 2025 तक टाल दिया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया में 5-6 महीने की देरी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक परीक्षा केंद्र, निरीक्षक या अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुरक्षित नहीं कर पाएंगे, क्योंकि कक्षा 10, 11, 12 की अंतिम परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं सहित कई अन्य परीक्षाएं पहले से ही निर्धारित हैं।’’
बता दें, पटना में बीपीएससी के अभ्यर्थी बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नियमों में कथित बदलावों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा ‘एक पाली, एक पेपर’ के प्रारूप में आयोजित की जाए, न कि ‘अंकों के सामान्यीकरण’ प्रक्रिया का इस्तेमाल करके, जो निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कई शिफ्ट में आयोजित परीक्षाओं के अंकों को समायोजित करती है।
प्रदर्शन के दौरान, कई अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रदर्शन करने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैली हुई थीं कि अभ्यर्थियों के दो लोकप्रिय शिक्षक ‘यूट्यूबर’ खान सर और मोतीउर रहमान खान (जिन्हें गुरु रहमान के नाम से जाना जाता है) को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि दोनों शिक्षकों को हिरासत में नहीं लिया गया है।
(भाषा इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
Mahakumbh Special Train: महाकुम्भ में 13,000 ट्रेनें चलाएगा रेलवे, 3000 होंगी महाकुंभ स्पेशल
Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब में 21 दिसंबर को होगा नगर निगम के लिए चुनाव, पांच नगर निगम और 44 नगर परिषदों के लिए वोटिंग
सीरिया में कब और कैसे हुई विद्रोह की शुरुआत? जानें इतिहास; देखें पूरी टाइमलाइन
इस्लामी राष्ट्र की जीत- सीरिया फतह के बाद पहली बार सामने आए अबू मोहम्मद अल-गोलानी, ईरान को घेरा
BJP की बी टीम की तरह है मुंबई की सपा- अखिलेश की पार्टी ने जब MVA से अलग होने का किया ऐलान तो बोले आदित्य ठाकरे
Kisan Andolan: सांसदों के आवास के बाहर धरना देंगे किसान, करेंगे भूख हड़ताल
दिल्ली विधानसभा चुनाव में झुग्गी निवासियों की समस्याओं का मुद्दा कितना अहम? BJP ने AAP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
MP Employee Staff Selection Board: 881 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख से पहले करें आवेदन, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष…और देखें
UPSC Mains Result 2024: सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के नतीजे जल्द upsc.gov.in पर, ऐसे करें चेक
CLAT 2025 Result OUT: क्लैट रिजल्ट और आंसर की हुई जारी, consortiumofnlus.ac.in से ऐसे करें चेक
Bihar Board Admit Card 2024: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Bihar Board 12th Date Sheet 2025: आ गई बिहार बोर्ड इंटर की डेटशीट, देखें कब होगी किस सब्जेक्ट की परीक्षा
Bihar Board 10th Date Sheet 2025: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू, देखें सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल
Follow Us :
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News