Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइव – bhaskarhindi.com

Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन में एक नेशनल मेडल ऑफ ऑनर स्मारक बनाने के कानून पर साइन किया। यह स्मारक अमेरिका के सबसे बड़े मिलिट्री सम्मान पाने वाले 3,500 से ज्यादा लोगों को सम्मान देगा।

देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर से बदलता हुआ नजर आ सकता है। मौसम विभाग ने 18 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी से भी भारी बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाने के बाद बारिश होगी और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है और घर से बाहर जाने से पहले मौसम की जानकारी देखने को भी कहा गया है। खराब मौसम का असर खेती वगरह में भी देखने को मिल सकता है। किसानों को भी मौसम को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 32वां मुकाबला केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया। लो स्कोरिंग रहे इस मुकाबले को बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 4 विकेट से जीता। 

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। 147 निकायों के 4 हजार 774 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। 
Created On : &nbsp 11 Sept 2026 8:34 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News