—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज गुरुवार 28 नवंबर का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण की है। हेमंत सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में राहुल गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी समेत 10 पार्टियों के नेता शामिल होंगे। आज संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है। प्रियंका गांधी बतौर सांसद लोकसभा में शपथ ले सकती हैं। वहीं उधर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सीएम पद को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। मैंने मोदीजी और शाह जी को फोन किया है उनसे कहा कि आपको जो भी फैसला होगा, हमें स्वीकार है। हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं डालेंगे।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार की रात गया से पटना आ रहे थे। इस दौरान नौबतपुर के पास सुनसान सड़क पर उनकी नजर एक बाइक सवार पर पड़ी जो कि एक दुर्घटना में घायल हो गया था। चिराग पासवान ने काफिया रुकवाकर युवक को जख्मी गाड़ी से हॉस्पिटल भिजवाया। चिराग पासवान के कारण युवक की जान बच गई।
Written By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in