Breaking News: नवादा में बारातियों से लूटपाट, 2 बच्चों समेत 15 घायल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज 11 दिसंबर बुधवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर शराब नीति केस से जुड़ी है। मनीष सिसोदिया की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने जमानत की शर्तों में छूट की मांग की है। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2024 के ग्रैंड फिनाले में युवा इनोवेटर्स से बात करेेंगे। इसमें 1300 छात्र शामिल होंगे। कल की बड़ी खबर राइजिंग राजस्थान समिट से भी जुड़ी रही। मशहूर सिंगर सोनू निगम ने सीएम भजनलाल शर्मा से नाराजगी जताई है। वहीं विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए एक नोटिस दिया है। आज की बड़ी खबरों के लिए बने रहे न्यूज24 के साथ…
दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरे में शरण लेते हैं। (दिल्ली एम्स के पास रैन बसेरे से ली गई तस्वीरें)

#watch | People take refuge at a night shelter as temperature dips in Delhi(Visuals from a night shelter near AIIMS Delhi) pic.twitter.com/H3LGDItzLX
कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हालिया हमले के विरोध में टोरंटो में बांग्लादेश वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

#watch | People from the Hindu community in Canada hold a protest outside the Bangladesh Consulate in Toronto over the recent attack on Hindus in Bangladesh pic.twitter.com/cOhNJV9SYh

नवादा में उपद्रवियों ने एक बारात में जमकर तांडव मचाया। शहर के सोनार पट्टी मोहल्ले में मंगलवार देर रात बारातियों के साथ मारपीट की गई। वहीं महिलाओं के साथ लूटपाट की। इस हमले में 2 बच्चों और महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने दूल्हे के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीेजे को भी नुकसान पहुंचाया।

Edited By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News