Breaking News: राजस्थान सीएम के काफिले में घुसी टैक्सी, 1 की मौत, 7 घायल – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 12 दिसंबर गुरुवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी और उनके कैबिनेट से जुड़ी है। आज मोदी कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में कई निर्णय लिए जा सकते हैं। पूजा स्थल कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर इंडिया ब्लॉक ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा सभापति राज्यसभा में स्कूल के हेडमास्टर की तरह व्यवहार करते हैं। कभी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ते हैं।

असम के दरांग जिले में एक महिला को सलवार कमीज पहनना भारी पड़ गया। यहां पर सबसे पहले उस पर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद उसे समाज से भी बहिष्कृत कर दिया। जिला आयुक्त कार्यालय के अनुसार घटना हाल ही में सिपाझार क्षेत्र के गोंगाजानी कुवोरी गांव में हुई।

दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में शरण लेते हैं। दिल्ली एम्स के पास रैन बसेरों से ली गई तस्वीरें।

#watch | People take refuge at a night shelter as temperature dips in Delhi (Visuals from a night shelter near AIIMS Delhi) pic.twitter.com/mBUSl7M5Jc
दिल्ली में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में शरण ले रहे है। लाल किले के पास रैन बसेरे से ली गई तस्वीरें

#watch | People take refuge at a night shelter as temperature dips in Delhi(Visuals from a night shelter near Red Fort) pic.twitter.com/YO9lPeff8r

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में एक तेज गति से आ रही टैक्सी घुस गई। जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान प्रताप नगर इलाके में सिग्नल के बावजूद एक टैक्सी कार ने पुलिस की चेतावनी नहीं सुनी और तेजी से मुड़ गई। इसके कारण 7 लोग घायल हो गए। जबकि एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में सीएम सुरक्षित हैं, उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

Edited By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News