10: 15 AM- दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला से इस वक्त बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के) महज 39 सेकेंड के भीतर एक के बाद एक दो बेहद शक्तिशाली और विनाशकारी भूकंप आने के बाद भारी तबाही की आशंका है। रिक्टर स्केल पर इन भूकंपों की तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई है। इस आपदा ने देश की राजधानी काराकास समेत कई राज्यों को हिलाकर रख दिया है, जहां दर्जनों बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई हैं। देश में आपातकाल लागू किया गया है। USGS के PAGER सिस्टम ने इस आपदा को लेकर बेहद डरावना अनुमान जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप में 10,000 से लेकर 1,00,000 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है।
07:18 AM- भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बैठकों का सिलसिला खत्म हो चुका है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने बुधवार को अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कई दौर की बातचीत पूरी की है। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता में काफी अहम प्रगति हुई है। हालांकि मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि टैरिफ जैसे मुद्दों पर कोई अंतिम सहमति बनी है या नहीं।
6:55 AM- वेनेजुएला के कई इलाके शक्तिशाली भूकंप के झटकों से दहल गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, यहां पहले 7.2 तीव्रता का भूकंप आया और एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र राजधानी कराकास के पश्चिम में स्थित याराकुई राज्य में था। वहीं इस भूकंप के तुरंत बाद दुनिया के दूसरे छोर पर जापान के उत्तरी हिस्से में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है। कराकास में इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play