सेल्टोस से सोनेट तक, इन 4 कारों के आ रहे हाइब्रिड मॉडल, इसमें 7-सीटर कैरेंस भी शामिल; 25Km माइलेज मिलेगा – Hindustan

किआ का भारतीय पोर्टफोलियो अब काफी रिच हो चुका है। इसमें कुल 11 मॉडल आते हैं। जिसमें 4 इलेक्ट्रिक मॉडल भी हैं। इसमें कैरेंस का सबसे ज्यादा मॉडल हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने पोर्टफोलियो में सोरेंट (Sorento) को लॉन्च किया है। अब यह SUV डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। यह भारत के लिए किआ की पहली स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV है। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह अकेली हाइब्रिड कार नहीं है जिसे कंपनी ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। अब कंपनी जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में नए हाइब्रिड मॉडल जोड़ने वाली है। बता दें कि कंपनी की हाइब्रिड कारों का माइलेज 25 Kmpl तक है।

1. सेल्टोस
किआ ने इस साल नई जनरेशन की सेल्टोस लॉन्च की। पिछली जनरेशन की तरह ही, नई सेल्टोस को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मौजूदा ICE वर्जन के अलावा, किआ अगले साल मार्केट में सेल्टोस का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि इसे हुंडई द्वारा नई जनरेशन की क्रेटा लॉन्च करने के बाद पेश किया जाएगा। सेल्टोस के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल किया जाएगा। इंजन को एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा जिसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक छोटी बैटरी शामिल होगी। उम्मीद है कि फीचर्स और डिजाइन के मामले में SUV में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। रेगुलर सेल्टोस की तुलना में बूट स्पेस थोड़ा कम हो सकता है। सेल्टोस का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन मार्केट में डीजल वर्जन की जगह ले सकता है।

2. सोनेट
किआ की एंट्री-लेवल SUV, सोनेट भी ग्राहकों के बीच एक पॉपुलर पसंद है और सेल्टोस की तरह ही, सोनेट भी फ्यूचर में हाइब्रिड हो जाएगी। किआ अभी नई जेनरेशन की सोनेट पर काम कर रही है, जिसे 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन और ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। यह सिरोस SUV वाले ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। मौजूदा नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और टर्बो-डीजल इंजन ऑप्शन के अलावा सोनेट के लिए स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी काम कर रही है। हालांकि, हाइब्रिड सिस्टम के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसे 2028-29 तक लॉन्च किया जाएगा।

3. क्लाविस
किआ ने हाल ही में भारत में कैरेंस और कैरेंस क्लाविस का CNG वर्जन लॉन्च किया है। CNG वर्जन के अलावा, किआ ने यह भी कन्फर्म किया है कि वह 2029 तक कैरेंस क्लाविस हाइब्रिड लॉन्च करेगी। इस रिक्रिएशनल व्हीकल (जिसे किया RV कहती है) में तब तक शायद कुछ कॉस्मेटिक बदलाव फेसलिफ्ट किए जाएंगे। उम्मीद है कि क्लाविस हाइब्रिड उसी अपडेटेड वर्जन पर बेस्ड होगी। MPV में छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव हो सकते हैं। फीचर्स के मामले में भी इसे अपडेट किया जा सकता है। उम्मीद है कि इस MPV में वही 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन इस्तेमाल होगा जो सेल्टोस और हुंडई क्रेटा में देखने को मिलेगा। यह भी उम्मीद है कि यह आखिरकार डीजल इंजन ऑप्शन की जगह ले लेगी।

4. कार्निवल
मौजूदा जेनरेशन की कार्निवल MPV 2024 में भारत आई थी। पिछले वर्जन की तरह, कार्निवल अभी सिर्फ 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। किआ ने बताया था कि कार्निवल MPV भी 2030 तक हाइब्रिड हो जाएगी। हाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह साफ है कि किया कार्निवल हाइब्रिड मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक, यानी 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में भारतीय बाजार में आएगी। इंटरनेशनल-स्पेसिफिकेशन वाली कार्निवल पहले से ही 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन के साथ उपलब्ध है। सोरेंटो की तरह, कार्निवल में भी उसी स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के इस्तेमाल की उम्मीद है, जो इस बड़ी MPV को परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच अच्छा बैलेंस देगा।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News