Rashmi Singh
Date: 06-10-26 07:55
By Election: देश के चार राज्यों की छह सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान होगा. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों के साथ ही असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सभी सीटों के चुनाव परिणाम 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इन सीटों पर पिछले कई दिनों से चुनावी गतिविधियां तेज थीं और राजनीतिक दलों ने प्रचार के दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी. बता दें कि, पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग होनी है. इनमें नंदीग्राम सीट भी शामिल है. यह सीट शुभेंदु अधिकारी के दो सीटों से चुनाव जीतने के बाद एक सीट छोड़ने के कारण खाली हुई थी. इसके अलावा रेजीनगर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: हरियाणा के युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM Saini ने खोला स्किल का रास्ता
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें