ताजा खबरें
राज्य
मौसम
बिहार चुनाव 2025
कुलिश जन्मशती वर्ष
पत्रिका स्पेशल
राष्ट्रीय
मनोरंजन
ज्योतिष
स्वास्थ्य
खेल
धर्म
राजनीति
विश्व
OTT
शिक्षा
ओपिनियन
ऑटो
टेक
गैजेट
लाइफस्टाइल
ब्यूटी
महिला
बिजनेस
क्राइम
जॉब्स
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
Live
नई दिल्ली
•
Anand Prakash Yadav
•
Aug 29, 2025
Breaking News in Hindi Today: बिहार के पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान पीएम मोदी पर कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
2025-08-29 12:04:12 pm
राजस्थान हाईकोर्ट में विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए लंबित तीन याचिकाओं पर आज सुनवाई टल गई। अब मामले में अगली सुनवाई 3 सितंबर को होगी। राज्य सरकार अपने जवाब में छात्रसंघ चुनाव कराने से इनकार कर चुकी है। जिसके खिलाफ तीन याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित हैं।
2025-08-29 11:33:56 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दौरान शुक्रवार को 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होने संबोधन में कहा कि “मुझे बहुत खुशी है कि मेरी यात्रा की शुरुआत व्यापार जगत के दिग्गजों के साथ हो रही है। उसमें से बहुत लोग हैं जिनसे मेरा व्यक्तिगत परिचय रहा है। मुझे खुशी है कि मुझे आप लोगों से मिलने का मौका मिला है। मैं प्रधानमंत्री इशिबा का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं कि वे इस फॉरम से जुड़े हैं इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं। टोक्यो में भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हमारी साझेदारी बेहद सफल रही है। हम बैटरी, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर और परमाणु ऊर्जा में भी यही जादू बिखेर सकते हैं। साथ मिलकर हम वैश्विक दक्षिण, खासकर अफ्रीका के विकास में योगदान दे सकते हैं।
2025-08-29 11:17:57 am
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर कहा कि मैं इसकी निंदा करता हूं, इसकी भर्त्सना करता हूं। कांग्रेस पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं था, हमारी यात्रा आगे निकल चुकी थी। सभ्य और सौम्य राजनीति में इस प्रकार के शब्दों का कोई लेना-देना नहीं है। हमारी पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है और हमने आज तक ऐसी किसी बात का समर्थन नहीं किया और न ही करेंगे।
2025-08-29 10:59:59 am
बिहार के बेतिया में शुक्रवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंचे। पायलट ने कहा कि बिहार में यह जो यात्रा निकली है, जनता निर्वाचन आयोग से जवाब मांग रही है कि वोट चोरी क्यों कर रहे हैं। कैसे इसे अंजाम दिया जा रहा है, इसका पूरा प्रमाण राहुल गांधी ने दिखाया है। चुनाव आयोग के पास अभी कोई जवाब नहीं है। हमें लगता है कि ये यात्रा जनता के साथ जुड़ने की यात्रा है। बिहार के लोग बदलाव चाह रहे हैं। यहां वोट चोरी को रोकने के लिए जनता सड़कों पर आ रही है। हमारा चुनाव आयोग से कहना है कि अपना काम कीजिए और कम से कम जांच तो कीजिए। हम प्रमाण के साथ कमियां बता रहे हैं लेकिन उसे आप मानने से मना करते हैं। बदलाव की आहट हर घर में दिखाई दे रही है, हर घर, हर वर्ग हमारे साथ है।
2025-08-29 10:38:49 am
ईरान जाने वाले भारतीय नागरिकों को दी गई छूट विदेश मंत्रालय ने वापस ले ली है। अब से ईरान जाने वाले भारतीयों के लिए उत्प्रवासन मंजूरी अनिवार्य की गई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में सूचना जारी की है।
2025-08-29 10:23:20 am
दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास की सड़कों पर शुक्रवार को हज़ारों मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों के जमा होने के बाद भारी यातायात जाम लग गया। बेस्ट की बसें और अन्य वाहन जाम में फंस गए। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे के समर्थक मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास एकत्र हुए और नारेबाजी की। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे मुंबई में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होने कहा कि इस बार मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे।
2025-08-29 10:14:26 am
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग क्षेत्र के बसुकेदार तहसील के बरेठ तलजमन में बादल फट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। प्रशासन ने अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि मलबे में कुछ परिवारों के फंसे होने की सूचना है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।
2025-08-29 09:47:59 am
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर एक नया हमला बोला है। उन्होने दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची के मसौदे में गया ज़िले के “पूरे गांव” को “एक ही घर में” दिखाया गया है। राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हैं। यह यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी और 1 सितंबर को पटना में समाप्त होने से पहले 20 जिलों से होते हुए लगभग 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
2025-08-29 09:02:48 am
जम्मू के कटरा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार चौथे दिन भी स्थगित रही। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने बीते गुरुवार रात मौसम संबंधी चेतावनी की अनदेखी और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा की कीमत पर यात्रा की अनुमति देने के आरोपों का खंडन किया है। बोर्ड ने कहा कि बीते 26 अगस्त को बादल फटने और भूस्खलन से पहले दोपहर में तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी।
2025-08-29 08:28:01 am
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस विशेष अवसर पर उन्होने कहा कि हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। पिछले एक दशक में, भारत के खेल परिदृश्य में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। युवा प्रतिभाओं को पोषित करने वाले जमीनी स्तर के कार्यक्रमों से लेकर विश्व स्तरीय सुविधाओं के निर्माण तक, हम अपने देश में एक जीवंत खेल पारिस्थितिकी तंत्र देख रहे हैं। हमारी सरकार एथलीटों का समर्थन करने, बुनियादी ढाँचे के निर्माण और भारत को खेल उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
2025-08-29 08:24:22 am
महाराष्ट्र: NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
2025-08-29 08:20:27 am
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मोहन भागवत के जनसंख्या वृद्धि और रिटायरमेंट से संबंधित बयानों पर सवाल उठाए, साथ ही अरविंद केजरीवाल के नेशनल हेराल्ड मामले और दिल्ली के विकास को लेकर दिए गए बयानों को हास्यास्पद करार दिया। राशिद अल्वी ने मोहन भागवत के हालिया बयान, जिसमें उन्होंने हिंदुओं से तीन बच्चे पैदा करने की वकालत की, पर कटाक्ष करते हुए कहा, “क्या मोहन भागवत देश में विस्फोट करवाना चाहते हैं?
खबर शेयर करें:
Updated on:
29 Aug 2025 12:06 pm
Published on:
29 Aug 2025 08:28 am
बड़ी खबरें
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
पटना में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल
पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, इन्हीं के समय में हुई थी नोटबंदी
भागवत बोले- आक्रमणकारियों के नाम पर नहीं होने चाहिए शहरों और रास्तों के नाम, उनका धर्म से कोई लेना-देना नहीं
देश के इन शहरों में खुद को सबसे कम सुरक्षित महसूस करती हैं महिलाएं, जानिए सबसे सुरक्षित शहर कौन से हैं?
अमेरिकी टैरिफ बम से बचने के फेमस अर्थशास्त्री ने बताए थ्री-स्टेप प्लान, जानिए कैसे बच सकता है भारत
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Bihar Elections 2025
PM Modi
Asia Cup 2025
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Privacy Policy
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
This website follows the DNPA’s code of conduct
Code of Conduct
About Us
Grievance Policy
RSS
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.