—विज्ञापन—
Breaking Latest News in Hindi: नमस्कार, आज 29 जनवरी बुधवार का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर महाकुंभ से जुड़ी है। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार को 4.64 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। इससे पहले मकर संक्रांति पर 4.20 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। 13 जनवरी से अब तक करीब 15 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान को भगदड़ के बाद रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी आज उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में रैली करेंगे। इलेक्शन का शेड्यूल अनाउंस होने के बाद यह पीएम मोदी की पहली रैली होगी। दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होगी। इसके साथ ही 76वें गणतंत्र दिवस का आधिकारिक समापन हो जाएगा। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने न्यूज24 के साथ…
प्रधानमंत्री मोदी ने एक घंटे में दूसरी बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। वह महाकुंभ के हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं।
PM Modi has spoken to UP CM Yogi Adityanath second time in an hour. He is continuously monitoring the situation at Mahakumbh.
— ANI (@ANI) January 29, 2025
PM Modi has spoken to UP CM Yogi Adityanath second time in an hour. He is continuously monitoring the situation at Mahakumbh.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टोक्यो में कीडानरेन में दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष और ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के चेयरमैन युजी फुकासवा से मुलाकात की।
Tokyo, Japan | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meets Yuji Fukaswa, Chair of Committee South Asia, Keidanren & Chairman, East Japan Railway Company. pic.twitter.com/O820h2iliW
— ANI (@ANI) January 29, 2025
Tokyo, Japan | Madhya Pradesh CM Mohan Yadav meets Yuji Fukaswa, Chair of Committee South Asia, Keidanren & Chairman, East Japan Railway Company. pic.twitter.com/O820h2iliW
यूपी के लखनऊ में इटौंजा थाना अंतर्गत मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां पेप्सी से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पास में बने मार्केट में घुस गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू में भेजा गया है।
इसरो ने श्रीहरिकोटा से अपना 100वां जीएसएलवी-एफ 15 मिशन लांच किया। इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
ISRO tweets, "LIFTOFF! The GSLV-F15 has successfully taken flight, carrying NVS-02 into its planned orbit." pic.twitter.com/BRCyMnMt4Y
— ANI (@ANI) January 29, 2025
ISRO tweets, "LIFTOFF! The GSLV-F15 has successfully taken flight, carrying NVS-02 into its planned orbit." pic.twitter.com/BRCyMnMt4Y
Edited By
Rakesh Choudhary
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in