Breaking News Today 16 June : कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी, आज G7 सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी – India.Com

Breaking News Today 15 June Updates: अमेरिका के कैलिफोर्निया में अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अमेरिकी सेना ने बताया कि इस हादसे में विमान में बैठे 8 क्रू मेंबर्स की जान चली गई. अमेरिकी सेना ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह विमान नियमित परीक्षण उड़ान पर था, जो स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह करीब 11.20 बजे टेक ऑफ के तुरंत बाद ही संतुलन खोकर नीचे गिरा और उसमें आग लग गई.

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर गए हुए हैं. सोमवार को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में उनका शानदार स्वागत किया गया. स्लोवाकिया के गठन के बाद इस देश की यात्रा करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. इस दौरे पर आज पीएम मोदी स्लोवाकिया के पीएम के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

इसके अलावा आप यहां देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

Today’s Breaking News Live Updates: पाकिस्तान में पुलिस फायरिंग में 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने की जांच की मांग
Today’s Breaking News Live Updates: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता होने की खबरों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास धमाकों की आवाज
Today’s Breaking News Live Updates: मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के मैनेजमेंट को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. मंदिर के सेवायतों की ओर से दायर याचिका में मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के कुछ फैसलों को चुनौती दी गई है. इसमे मंदिर के दर्शन का वक्त बढ़ाया जाना, देहरी पूजा को रोका जाना शामिल है. पिछली सुनवाई ने सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से वृंदावन में मंदिर के आसपास के पूरे इलाके के विकास के लिए एक विस्तृत डेवलपमेंट प्लान भी तैयार करने को भी कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और मंदिर कमेटी से कहा है कि वे इन विकास कार्यों को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करके कोर्ट में पेश करें.
Today’s Breaking News Live Updates: पंजाब कांग्रेस के तमाम नेताओं को दिल्ली कांग्रेस आला कमान ने बुलाया. राज्य में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और यहां पार्टी सत्ता में वापसी का जोर लगााएगी. इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व में राज्य के सभी बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है.
Today’s Breaking News Live Updates: NCR प्लानिंग बोर्ड की मीटिंग में यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो हरियाणा के करनाल, पानीपत, जींद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों/क्षेत्रों का एक बड़ा हिस्सा NCR से बाहर हो सकता है, जिससे उद्यमियों और स्थानीय लोगों को कड़े प्रदूषण नियमों से राहत मिलेगी.
Today’s Breaking News Live Updates: NCR प्लानिंग बोर्ड (NCRPB) की आज अहम बैठक होगी, जिसमें शामिल राज्य हिस्सा लेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के प्रतिनिधि शामिल होंगे. हरियाणा सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि NCR का दायरा दिल्ली के राजघाट से 100 किलोमीटर की परिधि तक सीमित किया जाए.
Today’s Breaking News Live Updates: फ्रांस के इवियान शहर में दो दिवसीय G7 देशों का शिखर सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं.
Today’s Breaking News Live Updates: कैलिफोर्निया में अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफोरट्रीस बॉम्बर विमान क्रैश हो गया, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई. ये सभी क्रू मेंबर्स थे. सेना के एडवर्ड एयरफोर्स बेस पर यह विमान अपनी नियमित परीक्षण उड़ान पर था, जहां सोमवार को टेक ऑफ के बाद ही इसका संतुलन बिगड़ गया और यह गिरकर क्रैश हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News