Breaking News Today 26 April LIVE: 'मिशन से पीछे नहीं हटूंगा', ट्रंप ने कहा- यह घटना मुझे ईरान युद्ध जीतने स – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

President Trump Event Shooting Live Updates: अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलियां चलने की घटने सामने आई है. इस घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे. खबर है कि हमलावर को सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है. ये घटना तब हुई जब वाशिंगटन के हिल्टन होटल में ट्रंप समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं.


गोलियां चलते ही अफरा-तफरी मच गई जिसकी वीडियो भी सामने आई है.
WATCH:
New footage captures the chaos moments after a shooting at the White House Correspondents’ Dinner in Washington, D.C. Guests scrambled for cover as security responded. The suspect is confirmed deceased. Stay connected, follow @MOSSADil. https://t.co/MgsNDAJuq1 pic.twitter.com/x63d0Tgqtt — Mossad Commentary (@MOSSADil) April 26, 2026

इस आयोजन में 2500 से ज्यादा लोग मौजूद थे. प्रेशिडेंसियल डिनर के दौरान फायरिंग होते ही सीक्रेट सर्विस हरकत में आई और ट्रंप और उनकी पत्नी मेलिनिया को सुरक्षित निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, घटना के समय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी मौजूद थे.
अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर एक ही था या घटना में कुछ और लोग भी शामिल थे. घटना के बाद पूरे हिल्टन होटल को खाली करा दिया गया. सीक्रेट सर्विस की तरफ बयान जारी कर कहा गया है कि राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और जांच जारी है.
एक वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित ले जाते हुए देखा गया.
NEW VIDEO: Trump taking cover after shooting at the White House Correspondents’ Dinner pic.twitter.com/w73mh6zxIU — BNO News (@BNONews) April 26, 2026

हमले के बाद व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स का सालाना डिनर टाल दिया गया है और इसे बाद में रीशेड्यूल किया जाएगा. इस घटना के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट साझा किया, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की.
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर एक खास शॉटगन ले कर आया था. इसने चार से पांच गोलियां चलाईं. इस बात की पड़ताल जारी है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में कोई हथियार लेकर कैसे पहुंचा.
गिरफ्तार हुए हमलावर की वीडियो सामने आई…
NEW VIDEO SHOWS the alleged shooter on the ground with U.S. Secret Service after the shooting at the White House Correspondents’ Dinner. pic.twitter.com/ttdpG3eA1o — Graham Allen (@GrahamAllen) April 26, 2026

देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
Breaking News Today LIVE: सीबीएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी के संदिग्ध ने अपनी गिरफ्तारी के बाद अधिकारियों को बताया कि वह ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को गोली मारना चाहता था.
Breaking News Today LIVE: पहले भी हो चुकी है ट्रंप को निशाना बनाने की कोशिश: 22 फरवरी, 2026 को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने ऑस्टिन टकर मार्टिन नाम के 21 वर्षीय युवक को गोली मार दी थी. यह युवक नॉर्थ कैरोलिना का रहने वाला था और कथित तौर पर एक शॉटगन और गैस कैनिस्टर लेकर मार-ए-लागो के परिसर में घुस आया था. उस समय ट्रम्प वाशिंगटन में थे.
Breaking News Today LIVE: डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या इस घटना के पीछे ईरान का हाथ है? ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं लगता ऐसा, लेकिन इसके बारे में आप कुछ कह नहीं सकते.
Breaking News Today LIVE: एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने कहा है कि हम वहां मौजूद लोगों के इंटरव्यू भी लेंगे. कोई भी जानकारी छोटी नहीं है, अगर किसी के पास कोई जानकारी है, तो कृपया लॉ एनफोर्समेंट– एफबीआई, मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के सामने आएं.
Breaking News Today LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- चाहे हम रिपब्लिकन हों, डेमोक्रेट हों या निर्दलीय, इस घटना ने कुछ समय के लिए, गहरे तौर पर बंटे हुए राजनीतिक खेमों को एक साथ ला दिया. ट्रंप ने घटना के दौरान वेन्यू के अंदर के माहौल का ज़िक्र करते हुए कहा कि मैंने एक ऐसा कमरा देखा जो पूरी तरह से एकजुट था.
Breaking News Today LIVE: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद अपने बयान में राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि बढ़ते राजनीतिक तनाव और हिंसा के बावजूद अमेरिकियों को “अपने मतभेद सुलझाने” होंगे.
Breaking News Today LIVE: अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी अकेला था. उसके पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू थे. वह वॉशिंगटन हिल्टन में सीक्रेट सर्विस की एक चेकपॉइंट की ओर तेजी से बढ़ा लेकिन, अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया. वॉशिंगटन के अंतरिम पुलिस प्रमुख जेफ कैरोल ने बताया है कि जब संदिग्ध ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, तो वह भारी हथियारों से लैस था.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Breaking News Today 26 April LIVE: ‘मिशन से पीछे नहीं हटूंगा’, ट्रंप ने कहा- यह घटना मुझे ईरान युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगी
ईरान युद्ध के कारण 3 करोड़ लोगों पर गरीबी में फंसने का खतरा, पूरी दुनिया पर होगा बुरा असर, संयुक्त राष्ट्र ने डराने वाले आंकड़े बताए
भारत के जैसे ब्रिटेन सेना ने भी बनाई गोरखा रेजिमेंट, क्या नेपाल से बुलाकर कर रहा भर्ती, जानें कितना आसान भर्ती नियम
क्या है लोन वुल्फ हमलावर थॉमस एलन की 'डिग्री, जॉब और विचारधारा', हिल्टन होटल के शूटर के बारे में अब तक क्या-क्या पता चला?
White House Shooting: कौन था हमलावर, कैसे सुरक्षा एजेंसियों ने बचाई ट्रंप-मेलानिया की जान? वीडियो और तस्वीरों के जरिए जानिए हर सवाल का जवाब
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News