click this icon for latest updates
Breaking News Today 7 May LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात की ओर से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की निंदा की. टीएमसी ने घटना की अदालत की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की.
टीएमसी ने कहा, हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. पिछले तीन दिन में भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने चुनाव बाद की हिंसा की कथित घटनाओं में तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की भी निंदा करते हैं. ये घटनाएं ऐसे समय हुई हैं जब राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हैं.
पार्टी ने कहा, हम इस मामले में अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच सहित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके. टीएमसी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं का कोई स्थान नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए.
यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने रथ की कार का पीछा किया, उसे रोका और उन पर गोली चला दी. हमला करने के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गए. रथ ड्राइवर के बगल में आगे की सीट पर बैठे थे. रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी और उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, पीड़ित को मृत अवस्था में लाया गया था. सीने पर कई गोलियां लगी थीं, एक गोली उनके पेट में भी लगी थी. रथ ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहां भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को हराया.
एक स्थानीय समाचार चैनल से बातचीत में, भाजपा नेता और नवनिर्वाचित विधायक कौस्तव बागची ने कहा, यह एक सुनियोजित हमला था. हमलावरों ने रथ की कार का काफी देर तक पीछा किया और फिर उन पर गोलियों की बौछार कर दीं. जब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो जाती, हम चैन से नहीं बैठेंगे. तब तक हम शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. भाजपा के नव निर्वाचित विधायक तरुणज्योति तिवारी ने कहा, हम शांति का संदेश देते रहे हैं लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने बहुत बड़ी गलती की है.
देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए दिनभर हमारे साथ जुड़े रहें
Breaking News Today LIVE in Hindi: अन्नाद्रमुक ने बुधवार को घोषणा की कि तमिलनाडु के पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को पुडुचेरी ले जाया गया है. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) प्रवक्ता कोवई सत्यन ने बताया कि पार्टी के विधायकों को पुडुचेरी में ठहराया गया है. उन्होंने पुडुचेरी ले जाए गए विधायकों की संख्या के बारे में नहीं बताया और न ही किसी कारण का जिक्र किया. तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए टीवीके के प्रयासों के बीच अन्नाद्रमुक ने यह कदम उठाया है.
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal | Visuals from outside the Barasat State General Hospital where BJP Leader Suvendu Adhikari's PA Chandranath Rath's mortal remains were brought after he was shot dead last night near Madhyamgram pic.twitter.com/64c7u800Br
— ANI (@ANI) May 7, 2026
Breaking News Today LIVE in Hindi: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक नाव पलट गई, जिसमें एक महिला और पांच बच्चे लापता हो गए हैं. DIG बांदा मंडल राजेश यश ने कहा, गांव के लोग हर दिन नाव से नदी पार करते हैं. रात करीब 8:30 बजे नाव पलटने की दुर्घटना की सूचना मिली. नाव में कुल 9 लोग सवार थे. 3 लोग तैरकर सुरक्षित किनारे पहुंच गए, जबकि 6 लोग लापता हैं. 1 महिला और 5 बच्चे लापता हैं, जिनकी उम्र 5 से 15 साल के बीच है.
#WATCH उत्तर 24 परगना | मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने पर एक चश्मदीद ने बताया, "जैसे ही चंद्रा की कार मेरी कार के पास से गुज़री, वह अचानक बीच रास्ते में रुक गई और बाइक पर सवार एक व्यक्ति आया और कार के बाईं ओर गोलीबारी शुरू कर दी… वह… pic.twitter.com/sAN1cpjBO2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
Today 7th May Weather: दिल्ली में आज भी चलेंगी हवाएं, राजस्थान में फिर लौटेगी हीटवेव, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
Breaking News Today 7 May LIVE: टीएमसी ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या की निंदा की
बंगाल में गोलीकांड; शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की हत्या, सियासी माहौल गरमाया
इस राज्य के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, एक झटके में बढ़ गई सैलरी और पेंशन, नोट कर लें एरियर की डेट
दिनदहाड़े हाईवे पर सनसनी: गाजियाबाद में बंदूक की नोक पर ATM वैन लूटी, 20 लाख लेकर फरार बदमाश
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.