Bulandsehar News: वायरल वीडियो : पेट्रोल में पानी का वीडियो वायरल, 6 नोजल सील – Hindustan

Bulandsehar News: मामन चुंगी स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी की मिलावट का वीडियो वायरल होने के बाद आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पेट्रोल पंप के छह नोजल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। साथ ही जांच शुरु कर दी गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार की रात मामन चुंगी पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक पारदर्शी बोतल में पेट्रोल के साथ पानी साफ तौर पर मिश्रित दिखाई दे रहा था। इससे उपभोक्ताओं में मचे हड़कंप के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने गुरुवार को मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने एआरओ को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए, साथ ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स मैनेजर को भी सूचना भेजकर जांच के लिए कहा। आपूर्ति विभाग और कंपनी के अधिकारियों की जांच के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी सफाई पेश की है। संचालक का दावा है कि पेट्रोल पंप की पाइप फटने और अंडरग्राउंड टैंक में लीकेज आदि होने के कारण पानी ईंधन में मिल गया। हालांकि अफसरों ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट सामने आने तक पंप के छह नोजिल सील करते हुए बिक्री पर रोक लगा दी है。
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पूर्व भी इसी पेट्रोल पंप का पानी की मिलावट का वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन तब कोई ठोस कार्रवाई न होने से संचालक के हौसले बुलंद थे। इस बार प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए जांच पूरी होने तक पंप के नोजल सील कर दिए गए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के इस पंप पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से अन्य मिलावटखोर पंप संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर हुई वीडियो वायरल के मामले में जांच करते हुए फिलहाल पंप के छह नोजिल सील कर दिए हैं। पूरे मामले में जांच शुरु कर दी है।
– अभय सिंह, डीएसओ
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News