केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बड़े कैबिनेट फेरबदल को लेकर सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इस बीच अब यह खबर सामने आई है कि कैबिनेट में स्मृति ईरानी की दोबारा एंट्री हो सकती है। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की कैबिनेट में वापसी के पीछे भारतीय जनता पार्टी की एक सोची-समझी रणनीति है। कांग्रेस फैक्टर भी एक वजह बताई जा रही है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि अनुराग ठाकुर को भी कैबिनेट में दोबारा मौका मिल सकता है।
स्मृति ईरानी की बात करें तो वह पूर्व में भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, टेक्सटाइल मिनिस्ट्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। अब जनसत्ता की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें दोबारा मौका दिया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में अमेठी में मिली हार के बाद केंद्र की राजनीति से किनारे कर दी गईं स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल में अहम रोल दिया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति ईरानी को कैबिनेट में शामिल कर भाजपा 2029 के लोकसभा चुनावों में एक बार उन्हें अमेठी से मैदान में उतार सकती हैं। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट गंवा दी थी। कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की तत्कालीन सांसद स्मृति ईरानी को 1 लाख से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया था।
स्मृति ईरानी के अलावा मोदी कैबिनेट 3.0 में कुछ और बड़े नामों की वापसी की चर्चा है। खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। भाजपा हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनावों को देखकर यह कदम उठा सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पहचान रखने वाले जतिन प्रसाद को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उन्हें अमित शाह का करीबी माना जाता है। वहीं हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने वाले राघव चड्ढा को भी अहम पद दिया जा सकता है।
खबरों का बाजार नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के कैबिनेट से बाहर होने को लेकर भी गर्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को इस बार कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। यह चर्चा भी है कि इन नेताओं को कहीं और प्रमोशन मिल सकता है। राजनाथ सिंह को राष्ट्रपति का अगला उम्मीदवार बनाए जाने की भी अटकलें हैं। हालांकि इन खबरों पर भाजपा को तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play