सवाल आपका है
Home » Breaking-news »
रायपुर: CG Hindi News Today Live उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपरान्ह 3 बजे से 4 बजे तक गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से संध्या 4.50 बजे रायपुर माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
छग कांग्रेस संगठन को लेकर आज दिल्ली में बैठक
छत्तीसगढ़ संगठन विस्तार को लेकर आज होगी चर्चा
बैठक में दीपक बैज और चरणदास महंत होंगे शामिल
PCC प्रभारी सचिन पायलट के साथ होगी बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 22.49 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 हजार 549 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।
उप-मुख्यमंत्री अरुण साव दिल्ली गोल्फ क्लब में आयोजित प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के इवेंट कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भी ओपन गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नया रायपुर के फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट में 25 से 28 फरवरी तक गोल्फ प्रतियोगिता होगी। जिसकी पुरस्कार राशि 1 करोड़ रुपए है। गौरतलब है कि, प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) 2025 के सीजन की शुरुआत 11 फरवरी को कोलकाता के टॉलीगंज क्लब में प्लेयर्स चैंपियनशिप के साथ होगी। अगले सप्ताह यह आयोजन अहमदाबाद में होगा, जबकि तीसरा आयोजन 25 फरवरी से नया रायपुर में होगा।
CM विष्णु देव साय आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे
CM बिलासपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
CM गुरु घासीदास विवि के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
CM सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
CM विष्णुदेव साय रात 8:30 बजे रायपुर लौटेंगे
CG Hindi News Today Live: उपराष्ट्रपति धनखड़ आज आएंगे छत्तीसगढ़,…
MP CG Today Weather Update: प्रदेश में तीसरी बार गिरेगा…
MP CG Weather Update: सावधान.. 24 घंटे बाद कड़ाके की…
Tatapani Mahotsav 2025: तातापानी महोत्सव में कला का त्रिवेणी संगम..…
Shahdol Regional Industry Conclave : 16 जनवरी को शहडोल में…