Chaibasa News: दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था की निगरानी को लेकर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पहुंचे उपायुक्त – Hindustan

Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा पूजा पंडालों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में पदस्थापित दंडाधिकारियों से नियमित रूप से संपर्क स्थापित करते हुए वहां की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते रहें, ताकि किसी भी संभावित समस्या की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने

कंट्रोल रूम को सक्रिय रखते हुए प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया।उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं सूचना का त्वरित आदान-प्रदान आवश्यक है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News