Chakradharpur News: कराईकेला में फसल बीमा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम – Hindustan

Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला पंचायत परिसर में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बीसीओ प्रशांत एक्का एवं आत्मा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुश्री अश्विनी होरो ने किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने किसानों के साथ संवाद करते हुए योजना के उद्देश्य, फसल बीमा का लाभ, पंजीकरण प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा, सूखा, बाढ़ अथवा कीट प्रकोप सहित विभिन्न कारणों से फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को फसल बीमा योजना के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभ मिल सकता है। उन्होंने किसानों से समय पर योजना के तहत पंजीकरण कराने और योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों ने भी योजना से संबंधित अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ना तथा प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य कराईकेला तीरथ जामुदा, बीरू त्रिपाठी, पूर्व मुखिया दुंबी सुरीन, राजेश मंडल, सूरज कालिंदी, सदानंद होता समेत बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News