Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। आजादनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हरिजन बस्ती दाइगुटू से चोरी किया गया ऑटो भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा है। उसके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं के करीब पांच मामले पहले से दर्ज हैं।यह जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि कपाली ओपी क्षेत्र के डूमडुबी निवासी 27 वर्षीय मो. विक्की की बाइक 20 अगस्त को बावनगोड़ा चौक स्थित नूरानी मस्जिद के पास से चोरी हो गई थी।
शिकायत पर आजादनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक बाइक ले जाते दिखा। उसकी पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में हुई। आजादनगर थाना और कपाली ओपी की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान नूर कॉलोनी रोड नंबर-30 के पास चेकिंग में दानिश को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हरिजन बस्ती दाइगुटू से ऑटो चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कितने वाहन चुराए तथा चोरी के वाहन खपाने में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play