Chakradharpur News: तसर उत्पादन को अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। मेरा रेशम मेरा अभियान 2.0 कार्यक्रम के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन पायलट प्रोजेक्ट सेंटर पंप रोड चक्रधरपुर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. दिव्या राजावत वैज्ञानिक-बी, केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची एवं जिला समन्वयक तथा अग्र परियोजना पदाधिकारी प्रदीप महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में सहायक सचिव कच्चा माल बैंक राम मोहन प्रमाणिक, सेवानिवृत्त राज्य पर्यवेक्षक रेशम निदेशालय एवं केंद्र के पदाधिकारी, कर्मी एवं किसान मौजूद थे। किसानों को तसर रेशम की विशिष्टता को बनाए रखने, इसकी गुणवत्ता बढ़ाने तथा क्षेत्र में तसर उत्पादन को और सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

पेब्रीन रोग की पहचान को दिया गया प्रशिक्षण : कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पेब्रीन रोग की पहचान एवं मादा मॉथ परीक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण रहा। प्रशिक्षण के दौरान मादा मॉथ के चयन, नमूना संग्रह, स्लाइड तैयार करने, नमूना लेते समय संक्रमण से बचाव, माइक्रोस्कोप की स्थापना एवं संचालन तथा पेब्रीन संक्रमण की पहचान की प्रक्रिया का क्रमबद्ध एवं हैंड ऑन प्रदर्शन डॉ. दिव्या राजावत एवं प्रदीप महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। साथ ही, स्थानीय स्तर पर मादा मॉथ परीक्षण की दक्षता विकसित कर भविष्य में इसे कौशल एवं आय-सृजन के अवसर के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से किसानों, रेशमदूतों एवं रेशम कीटपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News