बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए निरीक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की पहल की है। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) केवल विद्यालयों का निरीक्षण ही नहीं करेंगे, बल्कि कक्षा में बच्चों को पढ़ाकर उनकी शैक्षिक स्थिति को भी परखेंगे। अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक घंटा प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए डॉ. विनीता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि शिक्षण के बाद अधिकारी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता या अभिभावकों से संवाद भी करेंगे।
इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, शैक्षिक गुणवत्ता और नियमित उपस्थिति को लेकर जानकारी ली जाएगी। कक्षा में पढ़ाने और छात्रों से बातचीत के दौरान सामने आने वाली कमियों के आधार पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को मौके पर ही आवश्यक सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। बीएसए का मानना है कि इससे निरीक्षण प्रक्रिया महज औपचारिकता न रहकर सीधे शिक्षण व्यवस्था से जुड़ेगी। अधिकारी खुद कक्षा में समय बिताकर बच्चों के सीखने के स्तर और विद्यालय की वास्तविक स्थिति को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। जारी आदेशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play