Chakradharpur News:
बंदगांव थाना क्षेत्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक से 25 हजार रुपये रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई गांव निवासी 39 वर्षीय सन्नी कुजूर उर्फ रौशन एक्का के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले को लेकर चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने कहा कि बंदगांव थाना क्षेत्र के सीएससी संचालक गोविंद मुंडरी के मोबाइल पर 15 अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने सीएससी चलाने के नाम पर चार घंटे के भीतर 25 हजार रुपये देने की मांग की। रुपये नहीं देने पर संचालक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। निर्धारित समय में पैसे नहीं मिलने पर दोबारा फोन कर 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित गोविंद मुंडरी ने 16 अक्टूबर को बंदगांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बंदगांव थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील किया है कि रंगदारी मांगने, धमकी देने या किसी अन्य आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस सहायता के लिए डायल 112 और साइबर अपराध से हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं छापेमारी दल में बंदगांव थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक धीरेन्द्र देव मनीषी एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार :
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी की निगरानी में छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त सन्नी कुजूर उर्फ रौशन एक्का को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।
सन्नी कुजूर के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामला :
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल थाना चाईबासा में वर्ष 2004 में धारा 302 के तहत मामला दर्ज हैं। जबकि 2026 में भी मुफ्फसिल थाना में उसके खिलाफ वभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play