Champawat News: प्राथमिक विद्यालय भवन चम्पावत का हुआ कायाकल्प, Champawat Hindi News – Hindustan

Champawat News: चम्पावत। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन के संरक्षण एवं शैक्षणिक वातावरण को आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किया गया है। डीएम मनीष कुमार द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चम्पावत के भवन की स्थिति का संज्ञान लिए जाने के उपरांत दिए गए निर्देशों के क्रम में विद्यालय के कायाकल्प का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दत्ताल ने बताया कि रूपांतरण मद के अंतर्गत स्वीकृत तीन लाख 10 हजार रुपये की धनराशि से विद्यालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं के सुधार तथा आधुनिक तकनीकों की स्थापना का कार्य पूर्ण कराया गया है। इसके अंतर्गत कक्षाओं में फर्श की मरम्मत कर आकर्षक टाइल्स लगाई गई हैं, वहीं भवन की छत पर ग्रेडिंग कार्य के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाने हेतु पानी की टंकी के स्टैंड का निर्माण व स्थापना भी कराई गई है।
शिक्षार्थियों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय में फोरके डिस्प्ले, ऐटजीबी रैम, टच स्क्रीन तथा इन-बिल्ट साउंड बॉक्स से लैस 65 इंच का इंटरैक्टिव डिजिटल पैनल स्थापित कर विधिवत संचालित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर की जलापूर्ति प्रणाली की पाइप लाइनों की आवश्यक मरम्मत कराने के साथ ही सभी कक्षाओं में आकर्षक व बाल-सुलभ वॉल पेंटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News