Chandauli News: सिंगरौल गांव के ग्राम प्रधान पर 65 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, डीएम से की गई शिकायत | News … – Newstrack

chandauli news
Chandauli News: चंदौली जिले के सिंगरौल गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। गांव के निवासी तापर्णव पांडेय ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान पर 65 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर दोयम दर्जे का कार्य कराया गया है और सरकारी धन का जमकर दुरुपयोग हुआ है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कई निर्माण कार्य केवल कागजों पर किए गए हैं, जबकि जमीन पर उनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। यह भी आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान को ब्लॉक स्तर के कुछ कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है, जिससे इस अनियमितता को बढ़ावा मिला है ।शिकायत कर्ता का आरोप यह भी है कि मैने जन सूचना से कार्यों का लेख जोखा निकला है जिसमें मनरेगा आदि से कराए गए बड़े कामों में भारी भ्रष्टाचार है।
इस गंभीर आरोप के बाद जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एक जांच टीम गठित करने की बात कही हैं। डीएम ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला ग्रामीण स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार की एक बानगी है, जो यह दिखाता है कि कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाता। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित ग्रामीणों को न्याय मिल पाता है।
This Quiz helps us to increase our knowledge
कंटेंट राइटर
मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News