Chandrapur: चंद्रपुर में बेकाबू ट्रक का कहर, तुकुम क्षेत्र में भीषण हादसा, एक लड़की की मौत; कई लोग घायल – UCN Live News Nagpur

admin
News Admin
चंद्रपुर: शहर के तुकुम क्षेत्र में आज श्याम 5 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हुआ तेज़ रफ्तार में दौड़ रहे हायवा ट्रक के चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह गंभीर दुर्घटना घटी। इस हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं सड़क पर खड़े कई वाहनों को भारी नुकसान पहुँचा और कई लोग घायल हो गए। 
हादसा इतना भयानक था कि बेकाबू ट्रक सीधा सड़क किनारे स्थित एक बड़े दुकान में घुस गया। इससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।तुकुम इलाका चंद्रपुर शहर का एक व्यस्ततम और भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां सामान्यतः भारी वाहन और जनसंख्या की आवाजाही होती है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रक इस इलाके से गुजर रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को रौंदते हुए सीधे दुकान में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News