भारतीय सभ्यता से प्रभावित एरोल मस्क, राम मंदिर दर्शन को उत्सुक, बोले- भारत दुनिया की एक सच्ची महाशक्ति – आज तक

Feedback
भारत की सांस्कृतिक गहराई, आध्यात्मिक चेतना और स्वच्छ ऊर्जा में प्रगति से प्रभावित होकर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं. उन्होंने कहा कि वह अयोध्या स्थित राम मंदिर को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को “अद्भुत” मानते हैं.
भारत की संस्कृति और इतिहास पर बोलते हुए एरोल मस्क ने कहा, “भारत के अद्भुत इतिहास की सराहना है. मेरे हिसाब से दुनिया का इतिहास भी कभी न कभी भारत से जुड़ता है. हमारे पास वेद हैं, जो 14,000 साल पुराने हैं, शायद उससे भी ज्यादा. भारत में खोई हुई सभ्यताएं रही हैं, इसमें कोई शक नहीं.”
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, एलॉन मस्क के करीबी इसाकमैन को NASA चीफ के पद से हटाया
एरोल मस्क ने आगे कहा कि कुछ वेदों में उड़ने वाले यानों का भी ज़िक्र है और उनके पास वेदों की कॉपियां भी हैं. उन्होंने खुद एक किताब लिखी है जिसमें भारत, कश्मीर और दिल्ली से जुड़ी कई कहानियां और जानकारियां शामिल हैं.
राम मंदिर दर्शन को लेकर उत्सुक
एरोल मस्क ने कहा, “मैं राम मंदिर जाना चाहता हूं. वह मेरे लिए एक बहुत खास अनुभव होगा. भारत एक अद्भुत और बहुत ही दिलचस्प देश है. इसमें कोई शक नहीं.” भारत में स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर हो रही तरक्की पर एरोल मस्क काफी प्रभावित दिखे. उन्होंने कहा, “भारत में ईवी और क्लीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जो हो रहा है, वह वाकई उत्साहजनक है. भारतीय सरकार रेन्वेबल एनर्जी के क्षेत्र में सही दिशा में काम कर रही है.” एरोल मस्क ने कहा कि “बिजली की मांग आज बहुत तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में बिजली की बचत और उसका कुशल इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है.”
‘सर्वोटेक’ कंपनी से प्रभावित
एरोल मस्क ने ‘Servotech’ कंपनी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस कंपनी का अध्ययन किया है और वह इसके काम से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, “दुनिया भर में कुछ कंपनियां सामने आ रही हैं जो बिजली के हर एक यूनिट को बचाने और उसका सही इस्तेमाल करने पर काम कर रही हैं, और सर्वोटेक उनमें से एक है.”
भारत को बताया ‘स्लीपिंग जायंट’
भारत की वैश्विक भूमिका पर बात करते हुए एरोल मस्क ने कहा, “भारत एक स्लीपिंग जायंट है, इसमें कोई संदेह नहीं. अब भारत की जीडीपी दुनिया में तीसरी या चौथी सबसे बड़ी है. यह बिल्कुल अविश्वसनीय है. भारत अब एक विश्व शक्ति बन चुका है.” उन्होंने भारतीय लोगों की तारीफ करते हुए कहा, “भारतीय लोग बहुत प्यार करने वाले हैं. वे आक्रामक नहीं हैं, न ही क्रूर. ऐसे लोग अगर एक महत्वपूर्ण वैश्विक शक्ति बनें तो यह दुनिया के लिए अच्छी बात है.”
यह भी पढ़ें: एलॉन मस्क पर ड्रग्स लेने का आरोप, अमेरिकी मीडिया के दावों पर टेस्ला चीफ ने दी ये सफाई
एलन मस्क और ट्रंप से जुड़े निजी अनुभव
एरोल मस्क ने कहा कि उन्होंने एलन मस्क को बचपन से ही “जिम्मेदारी” का पाठ पढ़ाया. वह एलन की सभी उपलब्धियों और सफलता पर गर्व महसूस करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि स्पेसएक्स की शुरुआत के शुरुआती दिनों में उन्होंने एलन के साथ मिलकर काम किया था. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति की सराहना करते हुए कहा, “ट्रंप की टैरिफ नीति दुनिया के लिए फायदेमंद होगी. एलन ट्रंप सरकार को नहीं छोड़ेंगे.”
भारत में टेस्ला को लेकर क्या बोले एरोल मस्क?
जब उनसे पूछा गया कि टेस्ला भारत में कब आएगी, तो एरोल मस्क ने जवाब दिया, “यह बात मुझे बहुत सावधानी से कहनी होगी क्योंकि टेस्ला एक पब्लिक कंपनी है और वह हमारी निजी कंपनी नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “जब मैं देखता हूं कि भारत में कितनी ऊर्जा है, कितने अच्छे लोग हैं, और जब मैं यह सुनता हूं कि BYD जैसी कंपनियां और टाटा, महिंद्रा जैसे ब्रांड बेहतरीन गाड़ियां बना रहे हैं, तो मेरा मन कहता है कि भारत में टेस्ला क्यों नहीं है, लेकिन यह सिर्फ मेरी व्यक्तिगत राय है.”
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News