Plane Crash: फिलीपींस में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत
New Income Tax Bill 2025: मोदी सरकार 7 फरवरी को ले सकती है बड़ा फैसला, नए आयकर विधेयक को मिल सकती है मंजूरी
India vs England Highlights: भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, जीत से किया आगाज
Chapra News : सारण जिले में जो भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं या क्रियान्वित हो रही है उनकी जानकारी अधिकारी सोशल मीडिया पर आकर लोगों को देंगे.
छपरा. सारण जिले में जो भी सरकारी योजनाएं चल रही हैं या क्रियान्वित हो रही है उनकी जानकारी अधिकारी सोशल मीडिया पर आकर लोगों को देंगे. इतना ही नहीं वे लोगों की समस्याओं और उनके सवालों का जवाब भी देंगे. जिलाधिकारी सारण अमन समीर के इस पहल को जिले के लोगों ने काफी बेहतर बताया है. लोगों ने कहा है कि इसका फीडबैक बेहतर आयेगा.
लाइव प्रसारण की व्यवस्था एनआइसी करेगा
निर्धारित रोस्टर के अनुरुप निर्धारित तिथि व समय पर एनआइसी सारण पूरी तैयारी करेगा. तकनीकी व्यवस्था जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी सारण, छपरा सुनिश्चित करेंगे. साथ ही फेसबुक लाइव इवेंट का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार जिला जनसंपर्क सारण, छपरा एवं जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सारण, छपरा सुनिश्चित करेंगे ताकि अधिक लोग इस इवेंट से जुड़कर लाभ ले सकें. जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सारण छपरा संबंधित अधिकारियों से पूर्व में ही समन्वय स्थापित कर निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यक्रम प्रसारित कराएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Calculator: FD Gratuity Age Car Loan Fuel Home Loan Personal Loan EMI NPS Post Office RD BMI SSY PPF PF SIP SWP GST Lumpsum Income Tax Compound Interest
About Us Contact Us Grievance Investor Relations Authors Privacy Policy Terms & Conditions Advertise With Us
Copyright © 2025 Prabhat Khabar (NPHL)