Feedback
कुंभ (Aquarius):- Cards:- Seven of Pentacles
अपने कार्य से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो पा रहे है. सामने वाले आपके कार्य की सफलता को देखकर आपसे ईर्ष्या कर रहे है. पर आपको मिली सफलता आपके लिए सिर्फ संतोषजनक साबित हो रही है. नए शुरू व्यवसाय को जमाने के सभी प्रयत्न अभी आपको फीके-फीके महसूस हो रहे है. आपकी सोच उस कार्य को काफी अलग तरीके से करने को लेकर अलग सी है. कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के बाद नया विभाग और लोग आपसे थोड़े अपरिचित है. जिसके चलते अभी कार्य में पूरी तरह से रुचि नहीं उत्पन्न हो पा रही है.थोड़ा अविश्वास सा उत्पन्न हो सकता है.
कुछ लोगों और स्थितियों से बच कर रहने की सलाह दी जा सकती है. अपनी मेहनत के अनुरूप पारिश्रमिक या वेतन न मिलने से व्यवहार में थोड़ी खिन्नता बढ़ने लगी है. खुद को बेहतर बनाने के प्रयास में परिजनों के साथ कम समय व्यतीत करते है. जीवनसाथी इस बात के चलते कुछ नाराज़ हो सकता है.
स्वास्थ्य: अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें . कार्य की अधिकता और बढ़ते तनाव के चलते अवसाद ग्रस्त होने की संभावना नजर आ सकती है.
आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर चिंतित हो सकते है. किसी मित्र को दिया उधार को उसने किसी अन्य योजना में निवेश का दिया है. जिसके कारण अभी धन वापसी की कोई उम्मीद नहीं है.
रिश्ते: प्रिय के साथ किसी अन्य की बढ़ती नजदीकियों से मन परेशान है. प्रिय के साथ बातचीत कर सकते है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू