Chatra News: दीपोत्सव खत्म होते ही छठ घाटों को संवारने में जुटीं पूजा समितियां दीपोत्सव खत्म होते ही छठ घाटों को संवारने में जुटीं पूजा समितियां
कहीं सफाई शुरू, तो कहीं रंग-रोगन का काम जारी,
रोशनी, स्वच्छ पानी और चेंजिंग रूम की व्यवस्था पर रहेगा जोर
चतरा प्रतिनिधि
दीपोत्सव समाप्त होते ही लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों तक छठ घाटों को दुरुस्त करने में पूजा समितियों के सदस्य जुट गए हैं। घाटों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन और आसपास के रास्तों को व्यवस्थित करने का काम शुरू कर दिया गया है। चतरा नगर क्षेत्र में कुल 6 प्रमुख छठ घाट हैं। सभी घाटों को छठ पूजा से पहले पूरी तरह तैयार करने की कवायद चल रही है। शहर के मुख्य छठ तालाब घाट पर सोमवार से सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू कर दिया गया है। पूजा समिति के सदस्य घाट परिसर में फैली गंदगी हटाने और अघ्र्य देने के लिए जगह को व्यवस्थित करने में लगे हैं। अन्य घाटों पर भी तैयारियों को अंतिम रूप देने की योजना बनाई गई है। समितियों का कहना है कि छठ से पहले सभी घाटों को दुरुस्त कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा।छठ घाटों पर सबसे बड़ी चुनौती व्रतियों और श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ पानी, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और साफ-सुथरे पहुंच मार्ग की व्यवस्था जरूरी है। इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, खतरनाक स्थानों की पहचान और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था भी करनी होगी। शाम और सुबह के अघ्र्य के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। ऐसे में प्रकाश की समुचित व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है।घाटों की तैयारी में पूजा समितियों के साथ नगर परिषद, नगर पंचायत और प्रखंड प्रशासन की भूमिका भी अहम है। नालियों की सफाई, कचरा उठाव, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल जरूरी है। खासकर जिन घाटों पर अब तक सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है, वहां तत्काल अभियान चलाने की आवश्यकता है।छठ महापर्व में स्वच्छता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। ऐसे में प्रशासन और पूजा समितियों के संयुक्त प्रयास से सभी घाटों को समय रहते तैयार करना जरूरी है, ताकि व्रतियों को अघ्र्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
फोटो09 नवंबर चतरा 15- छठ तालाब की सफाई करते लोग
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play