CJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, NDMC ने 16-17 अक्टूबर को एंट्री पर लगाया बैन – News24 Hindi

Written By Akarsh Shukla
अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को 'तिंरगा मार्च' निकालने का ऐलान किया है. (Photo: ANI/mappls)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बीते कुछ दिनों से विरोध-प्रदर्शनों का अखाड़ा बनी हुई है. दिल्ली पुलिस, सुरक्षा बलों की फौज और बैरिकेट्स को सेंट्रल दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर देखा जा सकता है. 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन उतना सफल नहीं रहा, जितना पेपर लीक के दौरान देखा गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि अभिजीत दीपके समेत सीजेपी के सभी नेताओं और ध्रुव राठी को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को ‘तिंरगा मार्च’ निकालने का ऐलान किया, जिसके बाद अब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.
गौरतलब है कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची से कथित तौर पर SIR द्वारा नाम हटाए जाने के मुद्दे पर सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को भी धरना-प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है. दिल्ली पुलिस के इस फैसले के बाद सीजेपी ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया था. जिसके बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने 16 और 17 अक्टूबर 2026 को पार्क में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.
यह भी पढ़ें: CJP के ‘तिंरगा मार्च’ से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, NDMC ने 16-17 अक्टूबर को एंट्री पर लगाया बैन
New Delhi Municipal Council (NDMC) issues a public notice announcing the closure of Central Park, Connaught Place, for the general public on October 16 and October 17, due to administrative reasons. pic.twitter.com/vSGTqaKVm2
एनडीएमसी (NDMC) की ओर से 15 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रहेगा. यह नोटिस NDMC के निदेशक की ओर से जारी किया गया है. हालांकि, आदेश में एंट्री को लेकर लगाए गए बैन के पीछे किसी स्पष्ट कारण का जिक्र नहीं किया गया है.
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिजीत दीपके के प्रस्तावित मार्च पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. यह याचिका कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं की ओर से दायर की गई थी.
यह भी पढ़ें: आस्था और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलेगी दिल्ली, खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक संग्रहण के लिए कियोस्क होंगे स्थापित
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News