CJP New Demand: सरकार के संपर्क करने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके घर पर मिले. यह मुलाकात करीब 10 मिनट चली. इस मुलाकात के दौरान CJP के प्रवक्ता आशुतोष रंका ने जेपी नड्डा के सामने तीन मांगें रखीं.
CJP Protest Live: दिपके को हिरासत में नहीं लिया गया…CJP प्रवक्ता सौरव दास ने ट्वीट किया
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री के सामने अपनी तीन मांगें रखीं. सोनम वांगचुक की तुरंत रिहाई, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, और आत्महत्या करने वाले सभी NEET उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा.
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए गए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की है.
इस मुलाकात के कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस के जवानों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शकारियों के स्टेज पर कब्जा कर लिया है. जंतर मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है.
जंतर-मंतर पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हल्का बल प्रयोग किया. यह तब हुआ जब आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का काफिला जंतर मंतर पहुंचा था. कथित रूप से इसके बाद बेकाबू हो गई. साथ ही, कुछ लोगों ने पत्थरबाज़ी भी की.
PTI समाचार एजेंसी के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस सचिन शर्मा ने कहा है कि दिल्ली पुलिस के किसी भी जवान ने अब तक प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग नहीं किया है. जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों का दावा है कि विरोध स्थल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है.
सफदरजंग अस्पताल से हाथ से लिखे एक नोट में, एक्टिविस्ट वांगचुक ने शर्तें बताईं जिनके तहत वह अपना अनशन खत्म करेंगे. वांगचुक ने लिखा, मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म करूंगा, अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हालिया नाकामियों – जैसे पेपर लीक वगैरह की ज़िम्मेदारी ले” या “अगर CJP का नेतृत्व संसद तक पहुंचे, जहा माननीय सांसद और विभिन्न पार्टियों के नेता हमें भरोसा दिलाएं कि वे अब संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर उनकी सेहत इसकी इजाज़त नहीं देती है, तो सांसद अस्पताल आकर ये भरोसा दिला सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED