CJP Protest Live Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP प्रदर्शन, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिसफोर्स तै – ABP News

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) शनिवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की है. सीजेपी को कई दिग्गजों का साथ मिल चुका है. प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल हैं. वहीं कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.
अभिजीत दीपके ने देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में कहा कि शनिवार को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन उनके हिरासत में लिए जाने की स्थिति में भी नहीं रुकना चाहिए. दीपके ने कहा, ‘कल हमारा मार्च है. मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होगा, मुझे हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा या बाद में गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि हम देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. हिरासत में लिए जाने पर भी मुझे डर नहीं है. सरकार हम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) या गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगा सकती है.’
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कई अहम रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें नई दिल्ली या मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करें.
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से स्थिति के अनुसार कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा. इनमें आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-बाराखंबा रोड टी-पॉइंट, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, जय सिंह रोड-अशोका रोड टी-पॉइंट, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और आउटर सर्किल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट शामिल हैं.
दिल्ली के कुछ इलाकों को छावनी में तब्दील किया गया है. आईएएनएस के मुताबिक राजधानी में लगभग 45 मेट्रो स्टेशन बंद हैं. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा, जंतर-मंतर के आसपास के 4 किलोमीटर में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद रखा गया है.
सौरव दास ने कहा, ‘यह हमारे देश को फिर से हासिल करने की लड़ाई है! यह हमारे लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है! यह हम Gen-Z के भविष्य की लड़ाई है! मुझे अपनी पीढ़ी पर बहुत गर्व है. हम तब तक लड़ेंगे जब तक भ्रष्टाचार-मुक्त सिस्टम नहीं बन जाता. कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर और उसके आस-पास आप सभी से मिलते हैं! यह एक लंबी लड़ाई है.’
It’s a fight to reclaim our country! It’s a fight to save our democracy! It’s a fight for the future of us Gen-Zs! Incredibly proud of my generation. We will fight till we ensure a corruption-free system. See you all in and around Jantar Mantar in a few hours! It’s a long fight. 🇮🇳❤️✊🏻🪳 #CockroachesAssemble

We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News