CM रेखा गुप्ता का हेल्थ सिस्टम पर बड़ा वार; एक झटके में 40 से ज्यादा डॉक्टर-अफसर हटाए गए, सरकार ने दिखाई सख्त – India.Com

Delhi Health Department: दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं. इस कदम के तहत केंद्रीय खरीद एजेंसी (CPA) में कार्यरत 40 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. सरकार का मानना है कि इस पुनर्गठन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया अधिक जवाबदेह बनेगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए CPA की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और आवश्यक बदलावों का निर्णय लिया गया. उन्होंने साफ किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े किसी भी विभाग में लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत CPA के हेड ऑफ ऑफिस डॉ. विनोद कुमार रंगा सहित 10 डॉक्टरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. वहीं, पैरामेडिकल सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 19 कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है. इनमें फार्मासिस्ट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट और ड्राइवर जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं. सरकार का मकसद मानव संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना है ताकि विभागीय कार्यों में तेजी लाई जा सके.

इसके अलावा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए सेक्शन ऑफिसर, सीनियर असिस्टेंट और जूनियर असिस्टेंट स्तर के 10 कर्मचारियों को भी नई तैनाती दी गई है. समीक्षा के दौरान ऐसे कर्मचारियों की भी पहचान की गई जो CPA के वेतनमान पर होने के बावजूद अन्य कार्यालयों में कार्यरत थे. सरकार अब उपलब्ध संसाधनों को अधिक प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने की दिशा में काम कर रही है.
CPA दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. यही एजेंसी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों के लिए दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीद और आपूर्ति का संचालन करती है. इसलिए सरकार इस संस्था को अधिक सक्षम और परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है.

पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों से 12 अनुभवी चिकित्सा अधिकारियों को भी CPA में तैनात किया गया है. इनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनकी नियुक्ति से खरीद, भंडारण, आपूर्ति और निगरानी व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.
सरकार ने विभागीय कामकाज को गति देने के लिए कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं. प्रोजेक्ट ब्रांच, स्टोर एवं परचेज ब्रांच, कंप्यूटर सेल, मोबाइल हेल्थ स्कीम, आरटीआई, पीजीएमएस, हेल्थ मेला और अस्पताल समन्वय जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों की जिम्मेदारी नए सिरे से तय की गई है. इससे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि ये बदलाव केवल तबादलों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की संस्थागत क्षमता को मजबूत करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है. सरकार चाहती है कि दवा और चिकित्सा सामग्री की खरीद व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बने ताकि दिल्ली के लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News