CM Yogi Speech: 'जहां नारी की पूजा, वहां देवताओं का वास', योगी का बड़ा स्टेटमेंट! | Latest News – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 11-10-26 13:33
CM Yogi Speech: महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज से सामूहिक प्रयास करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और संस्कारों में नारी के सम्मान का विशेष स्थान रहा है. पर्व और त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का काम करते हैं. ऐसे में सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वे हर नारी का सम्मान करेंगे और उसकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां भगवती के प्रति श्रद्धा रखने वाले हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आगे आए. उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में योगदान देने पर भी जोर दिया. सीएम योगी के मुताबिक, यदि समाज के सभी लोग मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनते हैं, तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. उन्होंने नारी सम्मान को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: सैनी सरकार ने खोला खजाना! महिलाओं से किसानों तक खातों में पहुंचे करोड़ों!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News