CM Yogi Speech: CM Yogi का Congress पर बड़ा हमला! SIR और ECI को लेकर कह दी बड़ी बात – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 27-09-26 12:01
CM Yogi Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी समेत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं.
सीएम योगी ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिशें लंबे समय से होती रही हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों का असर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की संस्थाओं पर पड़ सकता है. योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों की मौजूदा बयानबाजी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कटघरे में खड़ा करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है.
ये भी पढ़ें- Jodhpur में वायुवीरों की ललकार! आसमान में भारत की गर्जना से कैसे कांप उठे दुश्मन?
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News