Cyclone Arnab Live: साइक्लोन 'अर्नब' की वजह से आंध्र प्रदेश में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद – AajTak

Feedback
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
पांच राज्यों और पुडुचेरी को अलर्ट
Cyclone Arnab Weather Update: NCMC की बैठक में तैयारियों की समीक्षा
Cyclone Arnab News Today: ओडिशा के पांच जिलों में स्कूल बंद
Cyclone Arnab Live Updates: अगले तीन दिन बेहद जरूरी
Cyclone Arnab Updates: 5.7 लाख लोगों को खतरा
Cyclone Arnab Latest News: ओडिशा में स्कूल, कॉलेज 27 से 29 तक बंद
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अर्नब’ तेजी से ताकतवर हो रहा है. यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं. तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. 
ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में प्रशासन की तैयारियों और स्कूल बंद होने से जुड़ी जानकारी की अलग से पुष्टि जरूरी है. 26 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे चक्रवात ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के मध्य और पश्चिमी हिस्से के पास था. यह विशाखापत्तनम से करीब 650 किलोमीटर और ओडिशा के गोपालपुर से 610 किलोमीटर दूर था.
और ताकतवर हो सकता है तूफान
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘अर्नब’ 26 अक्टूबर की आधी रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान और 27 अक्टूबर को बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा.  अनुमान है कि तूफान 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकराएगा. इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय इलाकों में प्रशासन राहत और बचाव की तैयारियों पर ध्यान दे रहा है. लोगों को सलाह है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.
 
मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. सरकार ने जानमाल के नुकसान को कम से कम रखने और बिजली जैसी जरूरी सेवाओं को जल्द बहाल करने पर जोर दिया है. गृह मंत्रालय, NDMA और IMD हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं. चक्रवात ‘अर्नब’ को देखते हुए प्रशासन ने खासकर तटीय गांवों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है. लोगों को समुद्र के पास जाने से बचना चाहिए और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए. चक्रवात के दौरान तेज हवा और भारी बारिश से लोगों को परेशानी हो सकती है. 
🌀 Tropical Cyclone Arnab rapidly intensifies over the Bay of Bengal Cyclone Arnab is about 600 km east-southeast of Kakinada, India, moving westwards. Maximum sustained winds reach 120 km/h (33 m/s), with gusts up to 150 km/h (42 m/s). Further intensification is expected, with favourable conditions: sea surface temperatures of 29–30 °C, abundant moisture and low vertical wind shear. Arnab will continue westwards before turning northwards near India’s coast. Landfall is expected near Kakinada, Andhra Pradesh, on Wednesday morning, 28 October, although the exact timing remains uncertain. The cyclone will then move northwards and gradually weaken over land. Main hazards for India’s east coast, particularly Andhra Pradesh: Strong winds: Sustained winds of 100–120 km/h, gusting to 140 km/h, at landfall. Heavy rain and thunderstorms: Totals of 100–250 mm, locally up to 400 mm, with flash flooding possible. High waves and coastal flooding: Waves up to 5 m, with storm surge potentially raising sea levels by 1–1.5 m above astronomical tide and flooding low-lying coastal areas. ⚠️ Follow official weather warnings.
 
चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी को अलर्ट किया गया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं, जबकि अतिरिक्त टीमों को तैयार रहने को कहा गया है. सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल की टीमें भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.
Sub:Cyclonic Storm “Arnab” [Pronunciation: Ornab] over Westcentral and adjoining Eastcentral Bay of Bengal [Cyclone Warning for Andhra Pradesh and adjoining South Odisha coasts—Red Message] The cyclonic storm “Arnab” [Pronunciation :Ornab] over Eastcentral and adjoining Westcentral Bay of Bengal moved nearly westwards with a speed of 13 kmph during last 6 hours, and lay centered at 1130 hrs IST of today, the 26th October, 2026 over Westcentral and adjoining Eastcentral near latitude 15.5°N and longitude 88.2°E, 550 km southeast of Gopalpur (Odisha), 580 km east-southeast of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh), 650 km northwest of Sri Vijaya Puram (Andaman Islands), 660 km east-southeast of Kakinada (Andhra Pradesh), 760 km east-southeast of Machilipatnam (Andhra Pradesh) and 830 km east-southeast of Bapatla (Andhra Pradesh). It is very likely to move west-northwestwards and intensify further into a severe cyclonic storm over westcentral Bay of Bengal by evening of today, the 26th October and into a very severe cyclonic storm over the same region on 27th October. Thereafter, it is very likely to move northwestwards and cross Andhra Pradesh & Yanam coasts between Bapatla and Visakhapatnam close to Yanam as a very severe cyclonic storm with the maximum sustained wind speed of 115-125 kmph gusting to 140 kmph by forenoon of 28th October, 2026.
 
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ में बदल गया है. इसे देखते हुए कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (NCMC) की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.
ओडिशा सरकार ने पांच जिलों में मंगलवार और बुधवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने और चक्रवात राहत केंद्रों में ठहराने की तैयारी की जा रही है. चक्रवात से आंध्र प्रदेश के उत्तरी और मध्य तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पड़ोसी ओडिशा के दक्षिणी इलाकों में भी तेज बारिश का अनुमान है. आंध्र प्रदेश सरकार ने समुद्र में मौजूद नावों को वापस लौटने और बिजली सप्लाई बाधित होने पर जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं.
Satellite imagery shows Cyclone Arnab over the Bay of Bengal, with dense cloud bands approaching India’s eastern coast. The storm is forecast to intensify further before making landfall along the Andhra Pradesh coast on October 28. #Skymet #CycloneArnab https://t.co/UrDxzXSrHq
 
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रखर जैन ने कहा कि अगले तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं और लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा सावधानियों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि चक्रवात बंगाल की खाड़ी में लगातार बढ़ता जा रहा है. लोग से अपील है की लापरवाही न बरतें. उन्होंने विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों के आस-पास बसे निवासियों को दी हुई गाइडलाइन का पालन करने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी गई है. राज्य सरकार ने सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. राहत और बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.
यह भी पढ़ें: धरती के नीचे 200 साल से जमा है ऊर्जा, तिब्बत के भूकंप के बाद हिमालय पर कितना बड़ा खतरा?
Sri Lanka Weather Alert ‼️ Although the developing Cyclone Arnab 🌀 over the Bay of Bengal is not expected to directly impact Sri Lanka, its associated wind flow to bring increased rainfall in coming days. 🌧️ Heavy rainfall over 100 mm is possible in some areas. ⚠️ Strong winds of 40–50 kmph are also expected at times, particularly over the Central Hills’ western slopes, Northern, North Central, North Western, Trincomalee and Hambantota. 🌩️ The public is advised to take precautions against localized strong winds and lightning during thundershowers.
 
आंध्र प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि राज्य सरकार ने 5.7 लाख लोगों की पहचान की है, जिन्हें तूफान से खतरा हो सकता है. सोमवार शाम से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू होनी थी. चक्रवात ‘अर्नब’ के बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के दौरान हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें: सैटेलाइट से दिखा चक्रवात अर्नब का विकराल रूप, 140 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
Cyclone Arnab: Day-by-Day Outlook | 26–30 October 2026 ======================================== Monday, 26 October: The system may strengthen and move towards the Andhra Pradesh coast, with rainfall activity increasing along parts of the eastern coast. Tamil Nadu rainfall: Rainfall is likely to continue across southern and western Tamil Nadu, particularly Ramanathapuram, Sivaganga, Pudukkottai, Madurai, Theni, Dindigul and the Western Ghats. Isolated heavy spells are possible. Chennai: Scattered showers are possible today, with moderate rainfall also possible over Chengalpattu and Kancheepuram. Widespread heavy rainfall is not the primary expectation at present. Tuesday, 27 October: The system may move closer to the Andhra Pradesh coast, increasing rainfall potential over coastal Andhra Pradesh. Scattered showers may continue across parts of Tamil Nadu. Wednesday, 28 October: The system may approach the Andhra Pradesh coast, with a possible landfall zone extending broadly from Visakhapatnam to Bapatla Thursday–Friday, 29–30 October: If the system moves inland, rainfall may spread across parts of Andhra Pradesh and neighbouring regions. Tamil Nadu rainfall will depend on the system’s position and associated rain bands. Forecasts remain subject to change. Follow the latest IMD updates for official warnings.
 
ओडिशा सरकार संभावित चक्रवात से निपटने की तैयारियां तेज कर रही है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सरकार का लक्ष्य शून्य हताहत और नुकसान कम करना है. पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात 28 अक्टूबर को उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के बीच टकरा सकता है, हालांकि आंध्र तट की संभावना अधिक है.  कई जिलों में भारी बारिश और 80-90 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मालकानगिरि में 28-29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे. 60 ओड्राफ, 17 एनडीआरएफ और 225 अग्निशमन टीमें अलर्ट पर हैं. आश्रय स्थल तैयार हैं, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं तथा किसानों को फसल सुरक्षित रखने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: झमाझम बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद… चक्रवाती तूफान से सहमा पुडुचेरी-ओडिशा, येलो अलर्ट जारी
 
Sub:Cyclonic Storm “Arnab” [Pronunciation: Ornab] over Eastcentral and adjoining Westcentral Bay of Bengal [Cyclone Warning for Andhra Pradesh and adjoining South Odisha coasts—Red Message]* The cyclonic storm *““Arnab” [Pronunciation :Ornab]”*over Eastcentral and adjoining Westcentral Bay of Bengal moved westwards with a speed of 15 kmph during last 6 hours, lay centered at 0830 hrs IST of today, the 26th October, 2026 over the same region near latitude 15.4°N and longitude 88.5°E, 580 km southeast of Gopalpur (Odisha), 610 km east-southeast of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh), 620 km northwest of Sri Vijaya Puram (Andaman Islands), 690 km east-southeast of Kakinada (Andhra Pradesh), 790 km east-southeast of Machilipatnam (Andhra Pradesh) and 860 km east-southeast of Bapatla (Andhra Pradesh). It is very likely to move west-northwestwards and intensify further into a severe cyclonic storm over westcentral Bay of Bengal by midnight of today, the 26th October and into a very severe cyclonic storm over the same region on 27th October. Thereafter, it is very likely to move northwestwards and cross Andhra Pradesh & Yanam coasts between Bapatla and Visakhapatnam close to Yanam as a very severe cyclonic storm with the maximum sustained wind speed of 115-125 kmph gusting to 140 kmph by forenoon of 28th October, 2026.
 
आईएमडी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है. आगे चलकर बहुत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा. 
यह भी पढ़ें: 10 दिन पहले ही आ गया SMOG… दिल्ली में सारी तैयारियां 1 नवंबर से क्यों?
#Cyclonic storm “#Arnab” [Pronunciation :#Ornab]” https://t.co/B7TAgFj3Ik
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News